रोहित शर्मा के बाद Virat Kohli रिटायरमेंट लेने जा रहे? रिपोर्ट में महत्वपूर्ण खुलासा

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड जाएगी। इस दौरे से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
Virat Kohli: रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया। रोहित ने पिछले साल T20I क्रिकेट छोड़ दिया था। 2 फॉर्मेट छोड़ने के बाद रोहित अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलेंगे। हिटमैन ने अपने संन्यास का ऐलान करते समय टीम इंडिया को अगले महीने इंग्लैंड जाना था।
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद Virat Kohli के टेस्ट से रिटायरमेंट की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने BCCI को बताया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते हैं, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने को कहा है।
बड़ी चुनौती सिलेक्टर्स के सामने
रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए चयनकर्ता कुछ दिनों में बैठक करेंगे. अगर Virat Kohli और रोहित उपलब्ध नहीं होते हैं, तो उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। रिपोर्ट ने आगे कहा कि कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के खत्म होने के बाद से ही संन्यास पर विचार कर रहे हैं, जहां उनके निराशाजनक प्रदर्शन की वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी।
सूत्रों ने कहा कि उन्होंने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे हैं। BCCI ने उनसे इंग्लैंड के महत्वपूर्ण दौरे को लेकर पुनर्विचार की मांग की है। इस मांग पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं चला था Virat Kohli का बल्ला
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेली थी। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। Virat Kohli ने इस दौरे पर एक मैच को छोड़कर बल्लेबाजी में बहुत कुछ नहीं किया था। वहीं, रोहित शर्मा को अपनी खराब प्रदर्शन के कारण पांचवें मैच से बाहर होना पड़ा। इसके बाद रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जाने लगी थीं। हालांकि, उन्होंने तब रिटायरमेंट का ऐलान नहीं किया था, लेकिन इंग्लैंड दौरे से करीब 45 दिन पहले संन्यास की घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया।



