धर्म

Vastu Tips For Shivling: घर में शिवलिंग कब और कहां रखना चाहिए, सभी वास्तु नियम जानें

Vastu Tips For Shivling: सनातन धर्म में शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है। भोलेनाथ का प्रसन्न करने के लिए भक्ति शिवलिंग के पूजा करते हैं। वहीं, ज्योतिष और वास्तुशास्त्र में शिवलिंग को घर में रखने के लिए कुछ विशिष्ट नियम बताए गए हैं। जिनके पालन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है

Vastu Tips For Shivling: हिंदू धर्म में शिवलिंग भगवान को पूजा जाता है। कुछ लोग शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। शिवलिंग पूजन और स्थापना के लिए वास्तुशास्त्र में विशिष्ट नियम हैं।यदि आप अपने घर के मंदिर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं, तो आपको कुछ विशेष नियमों का पालन करना होगा, ताकि आपका घर सुखी और संपन्न रहे।

घर में शिवलिंग रखने के लिए आवश्यक नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बड़ा शिवलिंग रखना शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए, शिवलिंग का आकार छोटा होना चाहिए। घर में स्थापित शिवलिंग का आकार अंगूठे से कम नहीं होना चाहिए।

यह घर में शिवलिंग शुभ है

वास्तुशास्त्र कहता है कि नर्मदा नदी से निकाले गए पत्थर से बना शिवलिंग ही घर में रखना चाहिए क्योंकि इसे सबसे शुभ माना जाता है। यदि आप घर में एक धातु शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं, तो ध्यान दें कि यह सोने, चांदी या तांबे से बना होना चाहिए और एक सांप उसके चारों ओर बैठा होना चाहिए।

कितने शिवलिंग रख सकते हैं?

वास्तु शास्त्र कहता है कि घर के मंदिर में एक से अधिक शिवलिंग नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि शिवलिंग शिव का प्रतीक है और भगवान शिव एक हैं, इसलिए एक घर में दो अलग-अलग प्रतीकों नहीं रखना चाहिए।

कहां रखे शिवलिंग?

वास्तुशास्त्र में दिशा बहुत महत्वपूर्ण है। भक्त पूजन करते समय पूर्व दिशा की ओर और शिवलिंग पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए। शिवलिंग करते समय जलधारी उत्तर की ओर होनी चाहिए। आप शिवलिंग की जलधारी को पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं, लेकिन पूजा करते समय उत्तर की ओर देखना चाहिए।

इन बातों का रखें खास ध्यान

घर में कभी खंडित शिवलिंग नहीं रखना चाहिए, अगर घर में खंडित शिवलिंग है, तो उसे क्षमा मांगते हुए बहते हुए साफ जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. वहीं शिवलिंग को कभी भी शिवलिंग को सीधा जमीन पर न रखें, इसे किसी चौकी पर रखना चाहिए

Related Articles

Back to top button