भारतदिल्लीराज्य

आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “परीक्षा पर चर्चा करेंगे”।

परीक्षा पे चर्चा 2024 कार्यक्रम में आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे। प्रगति मैदान के भारत मंडपम टाउन हॉल में कार्यक्रम दिन में 11 बजे से शुरू होगा। माई गोव पोर्टल पर लगभग २२ लाख लोग इस कार्यक्रम के लिए पंजीकृत हैं।

कल आकाशवाणी के मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे परीक्षा पे चर्चा के सातवें संस्करण की उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि इस कार्यक्रम में मुझे विद्यार्थियों से संवाद करने का अवसर मिलता है, जिसमें परीक्षा से संबंधित तनाव भी दूर किया जाता है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पिछले सात वर्षों में शिक्षा और परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बहस करने का बेहतर ढंग मिला है।

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में इस वर्ष लगभग तीन हजार लोग भाग लेंगे, शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने बताया। उन् होंने यह भी कहा कि प्रमुख समारोह में प्रत्येक राज् य और केंद्र शासित प्रदेश से दो विद्यार्थियों, एक शिक्षक और कला उत्सव के विजेता को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ. सरकार ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम 2018 में शुरू हुआ था और लगभग 22 हजार लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन इस वर्ष लगभग दो करोड़ 26 लाख लोगों ने आवेदन किया है। उन् होंने कहा कि इस कार्यक्रम में छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भी भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा की एक विद्यार्थी सरनया बिष् ट शामिल होगी। इस छात्रा ने आकाशवाणी को अपनी राय दी।

प्रधानमंत्री के नेतृत् व में यह एक बड़ा आंदोलन है जो युवाओं को एक शांत वातावरण बनाता है।

Related Articles

Back to top button