आम आदमी पार्टी ने मनाया एक साथ जुड़ कर लोहड़ी समारोह:राठी

लोहड़ी के पावन पर्व पर आम आदमी पार्टी पंचकूला टीम ने लोहड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें पंचकूला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सेक्टर 20 में प्रदेश प्रवक्ता व राष्ट्रीय परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी के कार्यालय में लोहड़ी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राठी ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी और पंजाबी गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। सुरेंद्र राठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में यह वर्ष नई ऊर्जा और उत्साह आया है। पार्टी को इस वर्ष लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनावों में विजयी बनाने के लिए सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। उनका कहना था कि आपने चंडीगढ़ में पार्षदों की संख्या बढ़ा दी है और आम आदमी पार्टी का अगला मेयर चुना जाएगा, जिसके बाद आप ही चंडीगढ़ लोकसभा सीट जीतेंगे।
पंचकूला के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लोहड़ी मिलन समारोह में भाग लिया, जिनमें साहिब दिन जेबी धारीवाल इंदु बाला वीना रानी रितु वातिश मधु हिना कृतिका नगिता धरमवीर सुक्खा ताराचंद संजय शर्मा सूरज कुमार रंजना राजवीर दलाल ताराचंद सत्यवान फोर श्याम लाल विनोद कुमार संजीव रॉकी मनमोहन रिंकू मंजेश कुमार राकेश पंडित कृष्ण



