स्वास्थ्य

Health Tips For Women: महिलाओं में बार-बार यूरिन इंफेक्शन क्यों होता है और क्या ये एक गंभीर रोग का लक्षण है?

Health Tips For Women: महिलाओं में अक्सर यूटीआई होता है। शारीरिक और हार्मोनल कारक इसका कारण हो सकते हैं। महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है,जिसके कारण संक्रमण का खतरा रहता है. इसके अलावा और भी कई कारण हैं, जिसके कारण बार-बार यूटीआई होता है.

Health Tips For Women: महिलाओं में पुरुषों की तुलना में यूरिनरीट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) अधिक होते हैं। इसके कई कारण हैं। शारीरिक संरचना की विविधता इसका मुख्य कारण है। बार-बार यूटीआई होना एक गंभीर मुद्दा है और इसके कारण कई और परेशानियां भी हो सकती हैं। यदि आपको अक्सर यूरिन इंफेक्शन होता है तो आपको सतर्क रहना चाहिए। बार-बार यूरिन इंफेक्शन के क्या परिणाम होते हैं और क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? डॉक्टर बता रहे हैं।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं की शारीरिक संरचना में मूत्र नलिका छोटी है। इसलिए बैक्टीरिया आसानी से मूत्राशय में प्रवेश कर सकता है। इसका एक और कारण योनि और गुदा मार्ग के पास होना है। इस स्थान पर अक्सर बैक्टीरिया होते हैं, जो इंफेक्शन का खतरा बनाए रखते हैं। यूटीआई का खतरा भी बाथरूम हाइजीन का अच्छे से पालन नहीं करने पर रहता है। कम पानी पीना और यूरिन को देर तक रोककर रखना भी इसका एक कारण है. इसके अलावा नॉन-लुब्रिकेटेड कंडोम का इस्तेमाल से भी यूटीआई होने का खतरा रहता है।

बार-बार UTI होना गंभीर है

महिलाओं के मन में अक्सर हर बार UTI होने पर यह प्रश्न उठता है। यदि उन्हें बार-बार UTI हो रहा है, तो उन्हें किसी गंभीर बीमारी का भय सताता रहता है। डॉ. वाणी पुरी रावत, आईएमए गाजियाबाद की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, कहते हैं कि अक्सर यूटीआई होना किसी गंभीर बीमारी का लक्षण नहीं है। हालांकि यदि ऐसा हो रहा है तो किडनी संबंधी रोगों का खतरा जरूर रहता है। इसलिए आपको यूटीआई को लेकर सचेत रहने की जरूरत होती है

बचने के उपाय

डॉ. वाणी पुरी रावत ने कहा कि बाथरूम हाइजीन का पालन करना आपको बहुत हद तक यूटीआई से बचाने में मदद कर सकता है। यूरिन पास करने के बाद आग से पीछे की ओर साफ करें। बाथरूम साफ होना चाहिए। यौनक्रिया के दौरान और बाद में सावधानी बरतनी चाहिए। स्वच्छता का ध्यान रखना आवश्यक है। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ-साथ यूरिन को ज्यादा देर तक बंद न रखें। यदि आपको लगातार UTI हो रहा है, तो डॉक्टर से बात करें।

Related Articles

Back to top button