राज्य

Governor Haribhau Bagade ने महेश नवमी महोत्सव के तहत नगर माहेश्वरी सभा के कार्यक्रम में की शिरकत

Governor Haribhau Bagade: राजस्थान प्रदेश के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राजस्थान का गौरव

Governor Haribhau Bagade ने कहा कि “महेश नवमी महोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि माहेश्वरी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक और औद्योगिक विरासत का प्रतीक है। यह समाज संख्या में भले ही सीमित हो, लेकिन देश और विदेश में अपनी औद्योगिक क्षमता और सामाजिक संगठितता के लिए विख्यात है। यदि भारत के सैकड़ों समाजों में से किसी एक को आर्थिक दृष्टि से सबसे सशक्त कहा जाए, तो वह माहेश्वरी समाज ही होगा।”
Governor Haribhau Bagade भीलवाड़ा में नगर माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव 2025 के पावन अवसर पर कवि सम्मेलन के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
Governor Haribhau Bagade कहा कि “समाज के लोग न केवल व्यवसाय में अग्रणी हैं, बल्कि सार्वजनिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। समाजिक भवनों का निर्माण और उपयोग एकजुटता की मिसाल है। यह समाज अपनी संस्कृति, एकता और सामाजिक सेवा के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में कॉटन इंडस्ट्री बहुत अच्छी है। राजस्थान प्रदेश के लोग अन्य प्रदेश व देशों में जाकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।
Governor Haribhau Bagade के प्रेरणादायी वक्तव्य से उपस्थितजनों में गौरव और आत्मबल का संचार हुआ। नगर माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुई, साथ ही देश की सेना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सभा की ओर से राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button