मनोरंजन

PM मोदी की भाषण के बाद Amitabh Bachchan ने भारतीय सेना की प्रशंसा की, लोगों ने कहा कि आप लेट हो गए

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर भारत की आर्मी की तारीफ करते हुए एक कविता शेयर की है। उन्होंने यह कविता, पीएम मोदी की स्पीच के बाद शेयर की है।

Amitabh Bachchan सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान भारतीय सैनिकों के लिए एक पोस्ट लिखा है, जिसमें Amitabh Bachchan ने एक कविता लिखी है जिसमें वे अपने डेडिकेशन को बताया है। बिग बी के इस पोस्ट पर फैंस भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं।

बिग बी ने क्या लिखा

“ओ हमारे वज्र-दुर्दम देश को विक्षुब्ध-क्रोधातुर जवानों,” बिग बी ने एक कविता शेयर की है। आज अपने व्रज के दांतों को किटकिटाकर भींचो, खड़े होकर आगे बढ़ो, ऊपर चढ़ो, बे-कंठ खोले। बोलना हो तो तुम्हारे हाथ की 2 चोटें बोलें।’

लोगों के रिएक्शन

Amitabh Bachchan ने इस कविता को शेयर करते हुए जय हिन्द लिखा। बिग बी के इस पोस्ट पर कुछ लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कि उन्होंने पहले कोई पोस्ट नहीं किया था और अब कर रहे हैं। कोई कहता है कि आपने देश को देरी से समर्थन दिया है। एक व्यक्ति ने लिखा कि आप बहुत लेट गए हैं। वहीं एक ने लिखा कि समय बीतने के बाद सब्दों का कोई मोल नहीं होता।

बिग बी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को संबोधित करने के बाद यह पोस्ट लिखा है।

प्रोफेशनल लाइफ

बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म वेट्टैयन में नजर आए थे जिसमें रजनीकांत भी लीड रोल में थे। हालांकि फिल्म ज्यादा चली नहीं। अब वह सेक्शन 84 में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ अभिषेक बनर्जी लीड रोल में होंगे।

Related Articles

Back to top button