Reliance Jio के इस प्लान ने यूजर्स की मौज, 20 जीबी एक्सट्रा डेटा फ्री, 72 दिन जियो सिनेमा का आनंद

Reliance Jio अपने 72 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान में बिना किसी अडिशनल चार्ज 20जीबी अडिशनल डेटा फ्री दे रहा है। यह प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो सिनेमा भी दे रही है।
Reliance Jio अपने ग्राहकों को बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स प्रदान कर रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में हर कैटिगरी के लिए योजनाएं उपलब्ध हैं। वहीं, कंपनी के पास बहुत सारे विकल्प हैं अगर आप किफायती दर पर लंबी वैलिडिटी और डेटा प्लान चाहते हैं। इन्हीं में से एक है जियो का 749 रुपये का प्लान। इस योजना की खासियत यह है कि यह बिना किसी अडिशनल चार्ज के 20 जीबी अतिरिक्त डेटा देता है। तो आइए विस्तार से 72 दिन की वैलिडिटी वाले इस योजना के लाभों को जानते हैं।
जियो के 749 रुपये प्लान में मिलने वाले लाभ
कंपनी का यह प्लान 72 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस योजना में इंटरनेट का उपयोग करने के लिए हर दिन 2 जीबी डेटा प्रदान किया जाता है। प्लान में आपको फ्री में 20जीबी एक्सट्रा डेटा भी मिलेगा। कंपनी इस प्लान के साथ एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है। योजना में 100 फ्री एसएमएस और देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी शामिल हैं। इस योजना में जियो टीवी और जियो सिनेमा भी मुफ्त में मिलेंगे। ध्यान रहे कि यह प्लान जियो सिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं देता है।
जियो के इस प्लान में 20 जीबी अतिरिक्त डेटा फ्री है
जियो का 899 रुपये का प्रीपेड प्लान भी बिना किसी अडिशनल चार्ज के 20 जीबी अतिरिक्त डेटा देता है। वैसे आपको 90 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए रोज 2जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा दे रही है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है। इसमें आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। प्लान में कंपनी जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री ऐक्सेस भी दे रही है। इस प्लान में भी आपको जियो सिनेमा का नॉर्मल सब्सक्रिप्शन ही मिलेगा।



