धर्म

Ashadha Gupt Navratri 2025 Date: आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्रि कब शुरू होंगे? सही तिथि और शुभ मुहूर्त जानें

Gupt Navratri 2025 kab hai: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र मनाया जाता है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष आषाढ़ नवरात्र कब शुरू होगा।

Gupt Navratri 2025 kab hai: सनातन धर्म में मां दुर्गा के नवरात्रि का बहुत महत्व है। भक्त नवरात्रि के नौ दिन पूरी श्रद्धा से मां भवानी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि माता अपने भक्तों के सभी दर्द को सह लेती है और पृथ्वी पर स्वर्ग की तरह सुख देती है। माता रानी के यह नवरात्रि साल में चार बार आते हैं, जिसमें दो प्रत्यक्ष जो कि चैत्र और आश्विन माह में आते हैं। वहीं माघ और आषाढ़ में गुप्त नवरात्रि आते हैं। नवरात्रि के प्रत्यक्ष अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आषाढ़ माह गुरुवार 25 जून को शाम 4 बजे से शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होगा। यह उदया तिथि है, जिसके दिन गुप्त नवरात्रि का पहला दिन पूजा और व्रत किया जाएगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में घटस्थापना करने का समय

गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजे से छह बजे तक है। साथ ही, अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11 बजे 56 मिनट से दोपहर 12 बजे 52 मिनट) में भी घटस्थापना करना शुभ है।

गुप्त नवरात्र का महत्व क्या है?

धार्मिक विश्वासों के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की दस महाविद्या दिखाई दीं। माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी शक्ति के 32 अलग-अलग नामों का जाप करना और दुर्गा सप्तशती, देवी महात्म्य और श्रीमद्-देवी भागवत जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना जीवन में सुख शांति लाता है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में गई साधना जन्मकुंडली के समस्त दोषों को दूर करने वाली और धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष देने वाली होती है।

Related Articles

Back to top button