राज्यदिल्ली

CM Atishi ने रोहिणी में एक नए स्कूल का उद्घाटन किया, कहा ‘हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा देना हमारा मकसद है.’

नरेला की जनता को मिला बड़ा तौहफा, नरेला में कायम किया गया आधुनिक स्कूल, CM Atishi ने किया नव निर्मित स्कूल का उद्घाटन.

CM Atishi News: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार एक्टिव मोड़ पर है। आप दिल्लीवासियों को एक के बाद एक कई सौगात देने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, दिल्ली सरकार ने नरेला विधानसभा की जनता को एक विशिष्ट उपहार प्रदान किया है। रोहिणी सेक्टर-27 में नवनिर्मित स्कूल ने शिक्षा में एक नया आयाम लिखा है। इस नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने किया। शिक्षा विभाग के अधिकारी और आप विधायक शरद चौहान भी इस मौके पर उनके साथ रहे।

स्कूल के उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री आतिशी ने भी स्कूल की इमारत का दौरा किया और बहुत प्रशंसा की। इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने से शिक्षा में क्रांति हुई है। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में शिक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पिछले कुछ महीनों से हर हफ्ते एक स्कूल का उद्घाटन और शिलान्यास होता है। यह आज की बात नहीं है; आम आदमी पार्टी की सरकार ने बच्चों की शिक्षा को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता दी है जब से दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को अपना मुख्यमंत्री चुना है। मुझे खुशी है कि आज रोहिणी सेक्टर-27 के बच्चों को अपने घर के बगल में एक शानदार स्कूल मिला है. अब उन्हें 10-15 किलोमीटर की दूसरी पर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा।

स्कूल आधुनिक तकनीक से बनाया गया है

गौरतलब है कि दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 27 स्थित इस स्कूल को आधुनिक तकनीक के साथ बनाया गया है, जिसमें 121 कमरे बनाए गए हैं. साथ ही बच्चों की आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें 9 लैब्स भी बनाए गए हैं, जहां बच्चों को आधुनिक तकनीक के साथ पढ़ाया जाएगा. साथ ही इसमें योगा रूम भी तैयार किया गया है. साथ ही इस इमारत में लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है।

Related Articles

Back to top button