
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब की भगवंत मान सरकार से विवाद के बीच इस्तीफा दे दिया है। उनका त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा गया है। पत्र में उन्होंने कहा कि कुछ निजी कारणों और प्रतिबद्धताओं के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और पंजाब के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे रहा हूं। एक दिन पहले, वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे।
पंजाब की भगवंत मान सरकार और राज्यपाल के बीच कई मामलों में विवाद था। राज्यपाल के खिलाफ मान सरकार सुप्रीम कोर्ट गया था। दो दिन पहले भी सीएम मान ने कहा कि राज्यपाल हमें तंग करता है। प्रदेश की सरकार चुनी हुई है। यहां पर इलेक्टेड या सिलेक्टेड सरकार होगी। लोकतंत्र इलेक्टेड राज है। लेकिन बहुत से लोग सिलेक्टेड राज की आदत डाल चुके हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर भगवंत मान ने भाजपा पर हमला बोला। उनका कहना था कि हर बार राज्यपाल कहते हैं कि यह कानूनी है और यह गैरकानूनी है।
विधानसभा में बिलों को मंजूरी मिलने के बावजूद मान सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। इसके बाद, राज्यपाल ने तीन विधेयकों को भी मंजूरी दी। राज्यपाल ने भी कई बार भगवंत मान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। हाल ही में गणतंत्र दिवस पर दोनों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल के सामने गाना गाया और राज्यपाल ने भी उनकी सराहना की।