स्वास्थ्य

खाते समय पसीना क्यों आता है? क्या यह किसी बीमारी का संकेत है? डॉक्टर ने बताए कारण

आपने देखा होगा कि कुछ लोगों को खाना खाते समय पसीना आता है. भले ही मौसम कोई भी हो पसीना आने लगता है. खाना खाते समय पसीना क्यों आता है.

क्या ये कोई बीमारी है, इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.
कुछ लोगों को खाना खाने के दौरान पसीना आता है. ये हल्का भी होता है और कभी कभी माथे पर भी ज्यादा दिखता है. लोग मानते हैं कि ऐसा गर्म खाने के कारण होता है. लेकिन देखा जाता है कि सामान्य दाल रोटी खाने के दौरान भी लोगों को पसीना आने लगता है. कुछ को तो ठंडे मौसम में भी खाने के दौरान पसीना आ जाता है. सवाल यह है कि ऐसा होता क्यों है. क्या ये कोई बीमारी है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

दिल्ली एम्स में सीनियर रेजिडेंट डॉ. हिमांशु भदानी बताते हैं कि खाना खाते समय पसीना आने की समस्या को मेडिकल की भाषा में Gustatory Sweating कहते हैं. ये तब होता है जब कोई अधिक मसालेदार भोजन करता है और उसके शरीर में स्वेटिंग होने लगती है. जिन लोगों के शरीर की तासीर गर्म होती है. उनमें ये देखा जाता है. खाते समय पसीना आना कुछ लोगों में नॉर्मल है तो कुछ में कई बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है.

डायबिटीज का भी हो सकता है लक्षण

डॉ हिमांशु बताते हैं कि खाते समय पसीना आना डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है. अगर किसी को लंबे समय से शुगर है तो इससे नर्व डैमेज हो सकता है, जिससे खाने के दौरान पसीना आता है, हालांकि ये हर केस में नहीं होता है. कई मामलों में थायरॉयड और हार्मोनल बदलावों के दौरान भी खाते समय पसीना आ सकता है.

डॉ. हिमांशु बताते हैं कि बच्चों में भी खाना खाते समय पसीना आने की समस्या देखी जाती है. बच्चों में भी येगस्टेटरी स्वेटिंग के कारण होता है. आमतौर पर जब कोई बच्चा मसालेदार भोजन करलेता है तो इसको पचाने के लिए शरीर का तापमान बढ़ता है, जिससे पसीना आता है, लेकिन अगर कोई बच्चा सामान्य भोजन कर रहा है और फिर भी पसीना आता है तो इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.

कब डॉक्टर को दिखाएं?

अगर कुछ भी खाते समय पसीना आए

वजन तेजी से घट रहा हो

खाना खाते समय दिल की धड़कन तेज हो जाती हो

पसीना बहुत ज्यादा आता हो

बचाव कैसे करें

बहुत मसालेदार भोजन न खाएं

छोटे और हल्के मील लें

मानसिक तनाव न लें

दिन में कम से कम 7 गिलास पानी पीएं

HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

Related Articles

Back to top button