अपनी मौज में रहना; ट्रोल होने पर Amitabh Bachchan ने कहा, “जब बोलता हूँ तो..।”

Amitabh Bachchan को बार-बार किसी बात पर ट्रोल किया जाता है। वह पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कोई ट्वीट नहीं कर रहे हैं। अब अपने ब्लॉग में उन्होंने इशारा किया है कि वह चुप्पी क्यों साधे हैं।
Amitabh Bachchan पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ब्लैंक ट्वीट कर रहे हैं। इस बीच, उन्होंने कुछ लेख भी लिखे हैं। अमिताभ बच्चन ने अब अपने ब्लॉग में अपने दिल की बातें लिखी हैं। उन्होंने शुरुआत लोगों से माफी के साथ की, अग्निवीरों को सैल्यूट किया और साथ में हिंट की है कि वह कुछ भी करें लोग उस पर टोकते रहते हैं। कभी सिग्नेचर को लेकर तो बोलने पर। Amitabh Bachchan को अक्सर ट्रोल किया जाता है कि वह कई मुद्दों पर बोलते क्यों नहीं, इस बात का जवाब उन्होंने इस ब्लॉग में बाबूजी की कविता के माध्यम से दिया है।
चुप्पी पर दिया उत्तर
Amitabh Bachchan ने ब्लॉग की शुरुआत में कहा,हाल ही में जितने भी जन्मदिन गायब हो गए, उनका बहुत दुख है..।हमेशा की तरह सभी को शुभकामनाएं।इसके बाद, भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था घोषित करके खुशी व्यक्त की और अग्निवीरों को सम्मानित किया। अमिताभ ने फिर लिखा, “और वे लोग मुझसे कहते हैं कि अपने सिग्नेचर बदल लीजिए..।” इसमें डॉट्स मत लगाइए… झुकी हुई लाइनें मत लिखिए… ये पहनिए, वो पहनिए… यहां बोलिए, वहां मत बोलिए…जब आप बोलते हैं तो वे लोग कहते हैं कि आप बोलते हैं… जब आप नहीं बोलते तो कहते हैं कि आप बोलते क्यों नहीं।’
बाबूजी ने लिखी लाइनें
बाद में Amitabh Bachchan ने हिंदी में लिखा, “लापरवाह हूं खुद के लिए मगर सबकी परवाह करता हूं-मुझे पता है कि मेरा कोई मूल्य नहीं है फिर भी कुछ अनमोल लोगों से रिश्ते रखता हूँ”‘- पूज्य बाबूजी।
समंदर से सीखा…
इसके बाद लिखा है, मैंने समंदर से- सीखा है जीने का सलीका- चुपचाप से बहना और अपनी मौज में रहना- पूज्य बाबूजी।



