
Haryana news: बीजेपी ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव में पांच सीट खो दी हैं, इसलिए वे अगले विधानसभा चुनाव में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसलिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी अभी से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं।
इसकी शुरुआत हरियाणा के सीआईडी विभाग ने की है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान गलत फीड बैक सामने आया है। हाल ही में सरकार ने सीआईडी विभाग के एक दर्जन से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
सरकार अफसरशाही में बड़े स्तर पर तबादले करने की तैयारी कर रही है। इनमें से कई महत्वपूर्ण पदों पर भी तबादले होंगे। कई आईएएस, आईपीएस और एचसीएस अधिकारियों के साथ सीएमओ में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी की पिछले दिन चंडीगढ़ में संत कबीर कुटीर में हुई बैठक से इस बहस को बल मिला है। बताया जा रहा है कि मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्री मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रहे हैं।
इसके बाद उसे अमली जामा पहनाने के लिए पार्टी हाई कमान से चर्चा की जाएगी। फिलहाल, सबका ध्यान हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले अफसरशाही में बदलाव पर है।
अधिकारियों ने लागू करना शुरू किया एप्रोच
सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले अफसरशादी में किए जाने वाले तबादले की चर्चाओं के बीच अभी से कई अधिकारियों ने अपने लिए एप्रोच लगानी भी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि कई अधिकारी कुछ मंत्रियों और अन्य लोगों से संपर्क कर खुद को अच्छी पोस्ट और स्थान की एप्रोच कराने में लगे हैं, लेकिन सरकार के इरादे देखते हुए नहीं लगता की इस बार अधिकारियों को उनकी पसंद की पोस्ट और स्थान मिल पाएगा।
क्योंकि सरकार विधानसभा चुनाव में कोई खतरा नहीं उठाना चाहती यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में किस अधिकारी को क्या पद मिलेगा।



