भारतीय नौसेना ने समुद्र के बीच चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आठ पाकिस्तानियों को बचाया

ईरानी ध्वज वाले जहाज को भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैतों से बचाया। शुक्रवार को नौसेना के अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। उन्हें बताया गया कि सोमालिया के पूर्वी तट पर एक मछली पकड़ने वाले जहाज ने डकैती की कोशिश की थी।
ईरानी ध्वज वाले जहाज को भारतीय नौसेना ने समुद्री डकैतों से बचाया। शुक्रवार को नौसेना के अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि एक मछली पकड़ने वाले जहाज ने सोमालिया के पूर्वी तट पर चोरी की कोशिश की, लेकिन नौसेना के जांबाजों ने इसे नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि बीती 31 जनवरी को भारतीय नौसेना के रैपिड पेट्रोल एयरक्राफ्ट (आरपीए) को FV Omaril (ईरानी ध्वज वाला जहाज) पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, जिसके बाद आईएनएस शारदा को समुद्री डकैती विरोधी अभियानों में लगाया गया।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने इस ऑपरेशन की अधिक जानकारी देते हुए कहा कि FV Omaril पर सात समुद्री डाकू सवार हुए थे और चालक दल को बंधक बना लिया था। भारतीय नौसेना ने आईएनएस शारदा को तुरंत तैनात किया। FV Omaril बाद में हेलीकॉप्टर और नौकाओं से घेर लिया गया।
सभी सदस्यों की सुरक्षित रिहाई..।
भारतीय नौसेना की इस घेराबंदी से घबराकर सातों डकैत मौके से भाग गए. सभी बंधक बिना किसी नुकसान के रिहा कर दिए गए। मछली पकड़ने वाले जहाज FV Omaril के चालक दल के सभी सदस्यों की सफलतापूर्वक रिहाई हुई, जिसमें 11 ईरानी और 8 पाकिस्तानी नागरिक शामिल थे। आईएनएस शारदा ने बचाव के बाद बंदियों को रिहा करने के लिए जहाज का गहन निरीक्षण किया।
भारतीय नौसेना की संकल्प, नाविकों की सुरक्षा..।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, “समुद्र में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए तैनात मिशनों द्वारा किए गए अथक प्रयास, समुद्र में बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए जारी हैं, जो समुद्र में सभी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प का प्रतीक है।””
गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में अरब सागर में कई व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारतीय नौसेना ने उन्हें सहायता दी है। Houthi विद्रोहियों द्वारा लाल सागर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने पर बढ़ती वैश्विक चिंताओं के बीच, नवीनतम बचाव अभियान सामने आया है।



