राज्यदिल्ली

Aam Aadmi Party महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ेगी? पार्टी ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव पर अपना पूरा ध्यान देना चाहती है और दिल्ली से पहले किसी ऐसे चुनाव में उलझना नहीं चाहती जहां पार्टी का संगठन पर्याप्त रूप से मजबूत नहीं है।

Aam Aadmi Party News: आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव लड़ने की अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। पार्टी दोनों ही राज्यों में चुनाव नहीं लड़ेगी। आप का फोकस अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है.

Aam Aadmi Party की राज्य इकाई महाराष्ट्र में संगठनात्मक विस्तार के लिए कुछ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन आलाकमान को इसकी अनुमति मिलने की संभावना कम है। आप दिल्ली चुनाव पर अपना पूरा फोकस रखना चाहते हैं और दिल्ली से पहले किसी ऐसे चुनाव में उलझना नहीं चाहते जहां पार्टी का संगठन काफी मजबूत ना हो।

इसके साथ ही आम आदमी आलाकमान चाहता है कि इंडिया गठबंधन के साथी इन राज्यों में मजबूती से चुनाव लड़ें ताकि बीजपी को नुकसान हो इसलिये भी आप दोनों राज्यों में हाथ नहीं आजमाना चाहती है.

Related Articles

Back to top button