उत्तर प्रदेशराज्य

पायलट के बीमार होने के बाद वाराणसी-मुंबई इंडिगो की फ्लाइट में घंटों देरी

वाराणसी से मुंबई जा रहे इंडिगो के एक विमान में गुरुवार को कई घंटे की देरी हुई, क्योंकि उड़ान का संचालन करने वाले पायलट के अचानक बीमार होने की सूचना मिली, जिसके बाद एयरलाइन ने वैकल्पिक व्यवस्था की।

फ्लाइट 6ई-6544 को लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी।

हवाई अड्डे के निदेशक पुनीत गुप्ता ने कहा कि तकनीकी कारणों से उड़ान में घंटों की देरी हुई और बाद में इसे मुंबई के लिए संचालित किया गया। उन्होंने हवाई अड्डे पर यात्रियों द्वारा हंगामा करने की खबरों का खंडन किया।

हालांकि, एयरलाइन ने कहा कि उड़ान में नियुक्त पायलट के अचानक बीमार होने के बाद देरी हुई।

एयरलाइन के एक सूत्र ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ”इसके बाद हमने वैकल्पिक व्यवस्था की और एक अन्य पायलट को बुलाया, जिसने बाद में उड़ान भरी।

सूत्र ने कहा, “चूंकि वैकल्पिक व्यवस्था की जानी थी, इसलिए इससे कुछ देरी हुई, लेकिन फिर यात्रियों को कारणों से अवगत कराया गया और जलपान परोसा गया।

वैकल्पिक व्यवस्था के बाद विमान मुंबई के लिए रवाना हो गया।

Related Articles

Back to top button