दिल्लीराज्य

Delhi Alipur Fire : अलीपुर में हुए अग्निकांड में अब तक 11 लोगों की मौत, 4 घायल

Delhi Alipur में हुई आग: अलीपुर अग्निकांड में 11 लोगों की मौत, 4 घायल

Delhi Alipur में हुई आग: दिल्ली के अलीपुर इलाके में गुरुवार शाम पेंट और केमिकल गोदामों में हुए अग्निकांड में अब 11 लोगों की मौत हो गई है। चार लोग गंभीर घायल हैं।

दिल्ली में नरेला के पास अलीपुर के नेहरू एंक्लेव इलाके में गुरुवार शाम पेंट फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड में अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 पर पहुंच गया है। वहीं, एक पुलिस कॉन्स्टेबल सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने और राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस इस संबंध में अलीपुर थाना में मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

शुक्रवार सुबह फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि गुरुवार शाम दिल्ली के अलीपुर में दो पेंट और केमिकल गोदामों में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि चारों घायलों का इलाज राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में चल रहा है। मृतकों को अभी तक शिनाख्त नहीं किया जा सका है। चारों घायलों को ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) और दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल करमबीर बताया गया है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि दो और लोग फंसे हो सकते हैं। सर्च कार्य अभी भी जारी है, लेकिन अभी तक आग का असली कारण नहीं पता चला है।

सत्यवान सिंह, फायर स्टेशन अधिकारी, ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। यहाँ केमिकल विस्फोट हुए। NDF ने बताया कि 11 लोग मर गए हैं और चार अन्य घायल हो गए हैं। आग बुझाने में तीस फायर टेंडर लगे हुए थे।

वहीं, अलीपुर की एक पेंट फैक्ट्री में काम करने वाले एक कर्मचारी के रिश्तेदार सुनील ठाकुर ने बताया कि मैं यहां अपने भाई अनिल ठाकुर को खोजने आया हूँ। कुछ पता नहीं लगता। यह एक पेंट कारखाना था। कोई सूचना नहीं मिली है शाम पांच बजे से उसका फोन बंद है।

अलीपुर अग्निकांड को देखने वाले सुमित भारद्वाज ने कहा कि घटना शाम करीब 5:30 बजे हुई थी। धमाके की आवाज सुनकर यहां सब लोग आ गए। हमने आग बुझाने के लिए बहुत कुछ किया। यहां भी करीब सात से आठ दमकल गाड़ी आ गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

सोनीपत का रहने वाला है फैक्ट्री मालिक

सोनीपत के रहने वाले अखिल जैन पुत्र अशोक जैन की पेंट फैक्ट्री अलीपुर में आग की चपेट में आई थी। पुलिस ने आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा और देखा कि आग पड़ोस के ‘नशा मुक्ति केंद्र’ सहित कई इमारतों में फैल गई है, जहां चार से पांच लोग आग में फंसे हुए हैं। अलीपुर थाने के कॉन्स्टेबल करमवीर ने अपनी जान जोखिम में डालकर ‘नशा मुक्ति केंद्र’ की छत पर पहुंचकर वहां फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने में कामयाब रहे। कॉन्स्टेबल करमवीर भी इस घटना में झुलस गए और कई जगह चोटें आईं. उन्हें अब सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 3 घायलों को वहाँ से एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया हैं।

मृतकों में 10 पुरुष और 1 महिला शामिल

NDF ने दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंचकर आग की चपेट में आई इमारतों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पेंट फैक्ट्री से कुल ग्यारह जले हुए शव मिले हैं, जिनमें दस पुरुष और एक महिला शामिल हैं। मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। यह मामला थाना अलीपुर में दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button