धर्म

Vat Savitri 2025: बरगद का पेड़ नहीं मिल रहा है… तो वट सावित्री व्रत की पूजा इन तरीकों से करें, पूरा लाभ मिलेगा

Vrat Savitri 2025: सनातन धर्म में सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र और सुख वैवाहिक जीवन के लिए कई वट सावित्री का व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं वट, या बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. लेकिन अगर बरगद का पेड़ नहीं मिलता तो पूजा कैसे की जाएगी? आइए जानते हैं।

Vrat Savitri 2025: सनातन धर्म में वट सावित्री का व्रत सबसे महत्वपूर्ण है। विवाहित महिलाएं ऐसा करती हैं ताकि उनके पति लंबे समय तक जीवित रहें और खुश रहें। हिंदी पंचांग के अनुसार, वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर किया जाता है। इस बार 26 मई को व्रत रखा जाएगा। इस दिन वट वृक्ष की पूजा की जाती है और वट वृक्ष व्रत को पूरा करना बहुत महत्वपूर्ण है। शहरों में अक्सर बरगद का पेड़ नहीं मिलता, लेकिन इस वट वृक्ष की पूजा किए बिना यह व्रत पूरा नहीं माना जाता। अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो आप घर पर ही इस खास विधि से पूजा कर व्रत का लाभ उठा सकते हैं।

अगर बरगद का पेड़ नहीं मिलता तो क्या करें?

यदि आपको वट सावित्री व्रत के दिन पूजा करने के लिए एक बरगद का पेड़ नहीं मिलता तो एक दिन पहले किसी से एक टहनी खरीद लें। और इसी के साथ पूजा कर सकती है। माना जाता है कि ऐसा करने से आप व्रत का पूरा लाभ उठाने में सक्षम हो सकते हैं।

अगर आपको बरगद की टहनी नहीं मिलती तो क्या करना चाहिए?

अगर पूजन करने के लिए टहनी या डाली नहीं है, तो पूजा का सारा सामान तुलसी के पौधे पर रखकर वट सावित्री व्रत के नियमों का पालन करते हुए तुलसी मैय्या से अपनी कामना करते हुए पूजन कर सकती हैं

Related Articles

Back to top button