संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने 2024 के गणतंत्र दिवस परेड में पहला पुरस्कार जीता

संस्कृति मंत्रालय की झांकी ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड में पहला पुरस्कार जीता है। इस बार मंत्रालय की झांकी में भारत की विशाल सांस्कृतिक विरासत का चित्रण किया गया था। संस्कृति मंत्रालय की झांकी में लिखा था, ‘भारत लोकतंत्र की जननी है’। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह इस उपलब्धि पर गर्व करता है। यह जीत सिर्फ रचनात्मकता का पुरस्कार नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि का प्रमाण है।

↑
Exit mobile version