गंगा सप्तमी पर बन रहे हैं ये विशेष योग, घर पर रहकर ऐसे पाएं पुण्य फल!

वैशाख माह की पावन तिथि पर मनाया जाने वाला गंगा सप्तमी का पर्व इस वर्ष बेहद खास माना जा रहा है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा का धरती पर पुनः प्राकट्य हुआ था.
इसलिए इसे गंगा जयंती के रूप में भी जाना जाता है.
मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है.
Ganga Saptami ke Din kya Kare: हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी का विशेष महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से शिव की जटाओं में उतरी थीं. इस साल 2026 में गंगा सप्तमी पर ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसे दुर्लभ संयोग बना रही है, जो श्रद्धालुओं के लिए बेहद फलदायी साबित होने वाले हैं. अगर आप किसी कारणवश गंगा किनारे नहीं जा पा रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है, आप घर रहकर भी पूर्ण पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 22 अप्रैल 2026 को रात 10:50 बजे से होगा और इसका समापन 23 अप्रैल 2026 को रात 8:50 बजे पर होगा. उदया तिथि के आधार पर 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा.
इस बार गंगा सप्तमी की रात गुरु पुष्य योग का एक बहुत ही दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है. इस दिन गंगा जयंती होने के साथ-साथ गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का होना इसे ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण बनाता है. जो इस दिन के महत्व को और बढ़ा देते हैं. धार्मिक दृष्टि से ऐसे योगों में किए गए जप, तप और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है.
ज्योतिष सेवाएं
अगर आप गंगा नदी तक नहीं जा सकते, तो भी घर बैठे मां गंगा की कृपा प्राप्त कर सकते हैं. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. फिर घर के मंदिर में मां गंगा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें. ओम नमः शिवाय और ओम गंगे नमः मंत्र का जप करें. जल से भरा तांबे का लोटा रखें और उसमें पुष्प डालकर अर्पित करें. फिर पूजा के बाद आखिर में जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें.
क्या करें और क्या न करें?
इस दिन पवित्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए. मन, वचन और कर्म से शुद्ध रहकर ही पूजा करें. किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार, क्रोध या अपशब्दों से बचें. साथ ही, जल को बिना वजह न बहाएं और गंगा जल का सम्मान करें.
गंगा सप्तमी का धार्मिक महत्व (Ganga Saptami Significance)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां गंगा को पृथ्वी पर लाने का श्रेय राजा भगीरथ को जाता है. कहा जाता है कि उन्होंने कठोर तपस्या कर गंगा को स्वर्ग से धरती पर अवतरित कराया, जिससे उनके पूर्वजों को मोक्ष मिला. यही कारण है कि गंगा सप्तमी के दिन गंगा स्नान और तर्पण का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की पूजा करने से न केवल पापों का नाश होता है, बल्कि पूर्वजों को भी शांति मिलती है.
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM



