स्वास्थ्य

Yoga For Reduce Belly Fat: नियमित रूप से ये योगासन करें कुछ महीनों में पेट की थुलथुली चर्बी गायब हो जाएगी, बॉडी बनेगी टोंड

Yoga For Reduce Belly Fat: नियमित योग अभ्यास आपकी कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी कम कर सकता है। योग मुद्राएँ सिर्फ वजन कम नहीं करती हैं, बल्कि पाचन में सुधार करती हैं, हार्मोन को संतुलित करती हैं और तनाव को कम करती हैं।

Yoga For Reduce Belly Fat: पेट के आसपास मोटापा कम करने के लिए जीवनशैली में योग आसान को भी शामिल करें। नियमित योग अभ्यास आपको कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी कम कर सकता है। योग मुद्राएँ सिर्फ वजन कम नहीं करती हैं, बल्कि पाचन में सुधार करती हैं, हार्मोन को संतुलित करती हैं और तनाव को कम करती हैं। तो, चलिए जानते हैं बेली फैट को कम करने के लिए कौन से योगासन करें?

योगासन पेट की चर्बी कम करने के लिए

ताड़ासन: माउंटेन पोज या ताड़ासन एक योगासन है जो शरीर को सीधा खड़ा करने में मदद करता है। मांसपेशियों में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए ताड़ासन कोर को सक्रिय करता है। यह पेट के मोटापे को कम करने में प्रभावी है।

उत्कटासन: यह योगासन घुटनों को मोड़कर कुर्सी पर बैठना है। इस आसन से पैरों, जांघों और कोर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह आसन शरीर को गर्म करता है और पेट के निचले भाग को मजबूत बनाता है।

अर्ध नौकासन: अर्ध नौकासन कमजोर कोर या पीठ के निचले हिस्से में दर्द के लिए एक अच्छा विकल्प है। इस आसान को करें से पेट के आस-पास की मांसपेशियों में सिकुड़न आती है। जिससे पेट के आसपास जमी चर्बी भी कम होती है।

मंडुकासन: मंडुकासन से पेट की चर्बी कम होती है और पाचन भी बेहतर होता है। यह आसन भी शरीर को लचीला बनाता है और पेट के अंगों को मजबूत बनाता है। लेकिन अगर आपको कोई चोट है या कोई स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी है तो इसे करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें

कुंभकासन: कलाई, कंधे, पेट और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए कुंभकासन अभ्यास करें। यह आसन मुद्रा को भी सुधारने और शरीर को संतुलित करने में मदद करता है। इस आसन की शुरुआत आप 30 सेकंड से कर सकते हैं और धीरे धीरे टाइम को बढ़ाएं। इस आसन को प्लैंक की तरह ही करना होता है।

Related Articles

Back to top button