टेक्नॉलॉजी

10000mAh बैटरी के साथ आएगी Redmi Turbo 6 Series! प्रोसेसर डिटेल भी लीक

Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi Turbo 5 को लॉन्च किया है, ये फोन कीमत के हिसाब से बढ़िया परफॉर्मेंस देता है. अब इस फोन के अपग्रेड वर्जन Redmi Turbo 6 को लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं, पता चला है कि ये फोन 10000 एमएएच बैटरी के साथ उतारा जा सकता है. उम्मीद है कि टर्बो 6 पिछले मॉडल की तुलना ज्यादा पावरफुल होगा. याद दिला दें कि Redmi Turbo 5 और Turbo 5 Max को इस साल के शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था.

Redmi Turbo 6 Series में दो फोन
टिप्स्टर Smart Pikachu ने वीबो पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि रेडमी दोनों ही फोन तैयार कर रही है और रेडमी टर्बो 6 सीरीज के तहत दो नए फोन लॉन्च हो सकते हैं, Redmi Turbo 6 और Redmi Turbo 6 Max. दोनों डिवाइस में 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 10000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ, आप लंबे और लगातार परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं, खासकर अपग्रेडेड चिपसेट के साथ.

टर्बो 6 वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8000 सीरीज़ चिपसेट होने की उम्मीद है, वहीं टर्बो 6 मैक्स में डाइमेंसिटी 9000 सीरीज़ चिपसेट मिल सकता है. लीक्स की माने तो डाइमेंसिटी 8600 प्रोसेसर मिल सकता है, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है.

दूसरी ओर, टर्बो 6 मैक्स में डाइमेंसिटी 9600s चिपसेट हो सकता है. ब्रांड ने अभी तक दोनों फोन को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है. इसके अलाव 2K डिस्प्ले, अल्ट्रा सोनिक डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मेटल मिडल फ्रेम, डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 और आईपी69 रेटिंग मिलेगी.

कब तक लॉन्च होगी रेडमी की ये नई सीरीज?
Redmi Turbo 6 सीरीज़ के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है. फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि एक ही लॉन्च इवेंट में दोनों फोन को लॉन्च किया जाएगा या नहीं. सबसे पहले, यह चीनी मार्केट में ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा.

Related Articles

Back to top button