मनोरंजन

Anupama 13 May: माही को किंजल का थप्पड़ पड़ेगा, गौतम से बचने के लिए प्रार्थना तरकीब निकालेगी

Anupama 13 May 2025 Episode: अनुपमा सीरियल के 13 मई 2025 के एपिसोड में मदर्स डे का उत्सव मनाया जाएगा, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि एक्शन का लेवल कम किया जाएगा।

Anupama 13 May 2025 Written Update: सीरियल अनुपमा के मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत बापूजी के अनु को बताने से होगी। बाद में अनुपमा बापूजी के सामने अपनी चिंता, परेशानी और भावनाओं को व्यक्त करेगी। उधर अंश, लीला और परिवार के बाकी सदस्यों में बहस छिड़ी होगी। लीला अंश और प्रार्थना के संबंध पर प्रश्न उठाएगी, वहीं माही यह रट लगाई होगी कि अनुपमा की वजह से उसका बनता काम बिगड़ गया।

किंजल का माही को जोरदार थप्पड़ पड़ेगा

माही जब अनुपमा को कोसते हुए अपनी हद पार कर जाएगी तो किंजल उसके गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ देगी। माही लाइन पर आ जाएगी और अनुपमा से माफी मांगेगी और यह भी कहेगी कि मैं आपसे प्यार करती हूं लेकिन आर्यन से भी प्यार करती हूं और उसे किसी भी तरह खोना नहीं चाहती। क्योंकि मेकर्स ने यह एपिसोड मदर्स डे के नाम डेडिकेट था तो बच्चों को अनुपमा के लिए खास तैयारियां करके उसे खुश करने की कोशिश करते भी दिखाया गया है।

प्रार्थना बचने के लिए यह रास्ताअपनाएगी

13 मई 2025 के एपिसोड में, रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी शो में प्रार्थना अचानक प्रेम और राही के कमरे में आ जाएगी और उनसे अनुरोध करेगी कि उसे अपने साथ सोने दें। वह बहुत डरी-सहमी हुई होगी। प्रेम और राही उसके शरीर पर पहली बार चोटों के निशान देखेंगे। राही को रात में सपना आएगा कि गौतम प्रार्थना को अपने कमरे में ले गया है और उसे बेहोश कर रहा है। सपने से राही की आंख खुल जाएगी।

ख्याति करेगी पराग को समझाने की कोशिश

उधर, ख्याति कोठारी मेंशन में अपने पति पराग को बताने की कोशिश करेगी कि उसे प्रार्थना सुननी चाहिए, लेकिन वह इस बात को समझने की बजाए ख्याति के अंश के साथ कनेक्शन पर सवाल उठाएगा। ख्याति बार-बार कोशिश करेगी कि प्रार्थना की तकलीफ पराग को समझा सके, लेकिन वह एक नहीं सुनेगा। कृष्ण कुंज में, माही आर्यन को बड़ी चालाकी से बताएगी कि शायद आपके परिवार इस शादी को नहीं मानेंगे।तब आर्यन कहेगा कि वह किसी भी सूरत में अपने परिवार को मना लेगा।

Related Articles

Back to top button