मनोरंजन

Anupama Spoiler: पंडित जी की वजह से अनुपमा बचेगी, बापूजी तोषू का LIC वाला फ्रॉड पकड़ेंगे

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा को बचाने के लिए उसकी दोनों रूममेट पुलिस स्टेशन जाएंगी, लेकिन मुंकुंद पहले से ही वहां होगा और दोनों लड़कियों को भी फंसाने की कोशिश करेगा।

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा नामक टीवी शो का एक नया प्रमोशन वीडियो जारी किया गया है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जसप्रीत और भारती पुलिस स्टेशन जाते समय एक दूसरे से बातें करेंगे और भविष्य की परिस्थितियों को तैयार करेंगे। भारती कहेगी कि मुझे तो पुलिस स्टेशन के नाम से ही डर लगता है, वहीं जसप्रीत अपना डर जाहिर करते हुए कहेगी कि अब तक तो अनु पर केस भी दर्ज हो गया होगा। इस पर भारती सुझाव देगी और कहेगी कि मनोहर जी हमारी मदद कर सकते हैं ना।

पुलिस स्टेशन में जबरदस्त ड्रामा होगा

दोनों पुलिस स्टेशन पहुंचते ही पंडित मनोहर शर्मा का बेटा मुकुंद पहले से ही वहां होगा। पुलिस थाने में अनुपमा से मिलते हुए जसप्रीत और भारती को देखते हुए मुकुंद तुरंत पैंतरा बदलेगा और पुलिसकर्मी को अपनी ओर करने की कोशिश करते हुए कहेगा, “अगर इस औरत को छुड़ाने आई हो तो कोई फायदा नहीं है।” मैं तो कहता हूं कि इस औरत के साथ-साथ इन दोनों से भी पूछताछ कीजिए। हो सकता है कि ये तीनों आपस में मिली हुई हों।” जसप्रीत से यह सुना नहीं जाएगा और वह जोर से मुकुंद पर चिल्ला पड़ेगी

पंडित मनोहर की वजह से अनु बचेगी

पुलिसकर्मी भी ऊंची आवाज में चिल्लाकर दोनों को शांत करेगा। लेकिन पुलिस अधिकारी के मेज पर रखा फोन तभी बजेगा। यह फोन किसका है पंडित मनोहर शर्मा का लगता है, हालांकि पता नहीं है। शाह हाउस में भी बहुत कुछ होने वाला है। पारितोष शाह अनुज कपाड़िया की पॉलिसी का पैसा हड़पने की कोशिश में एक डेथ सर्टिफिकेट बनवाएगा और जब वो इसे लेकर घर जा रहा होगा तभी उसकी टक्कर बापूजी से हो जाएगी। तोषू के हाथ में पकड़ा कागज छूटकर जमीन पर गिर पड़ेगा।

पारितोष शाह की चोरी पकड़ी जाएगी

जब बापूजी यह कागज उठाएंगे, तो पता चलेगा कि यह अनुज कपाड़िया का झूठा मरने का सर्टिफिकेट है। लेकिन क्या बापूजी यह समझ पाएंगे कि तोषू के मन में क्या चल रहा है और वह वर्तमान में क्या नया घपला करने के लिए तैयार है? सीरियल में बहुत कुछ होने बाकी है।

Related Articles

Back to top button