IND vs. SA का फाइनल मैच इतने करोड़ लोगों ने देखा, Disney+ Hotstar पर टूटे सारे रिकॉर्ड्स

IND vs. SA पर Disney+ Hotstar: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराया। 5.3 करोड़ लोगों ने डिज्नी+ हॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा।
IND vs. SA: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 7 रनों से साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ी जीत हासिल की। क्रिकेट प्रेमी इस अवसर पर उत्साहित हैं। स्टेडियम में मैच देखना अलग बात है, लेकिन बहुत से लोग टीवी और लाइव प्रसारण देखते हैं।
5.3 करोड़ लोग टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को Disney+Hotstar पर सीधे देख रहे थे। Disney+Hotstar India के प्रमुख सजिथ शिवानंदन ने बताया कि टीम इंडिया ने अपने उत्कृष्ट खेल और लगन से करोड़ों लोगों को खुशी और गर्व दिया है।
डिज्नी+ हॉटस्टार के फाइनल मैच को जितने लोगों ने देखा, वह पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है, शिवानंदन ने कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की दीवानगी ने हमें लाइव स्पोर्ट्स प्रसारण में नए शिखरों पर पहुंचाया है। यह जीत 2013 के बाद पहली ICC ट्रॉफी है और 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की वापसी है।
टीम इंडिया की जीत के बाद लिखी पोस्ट
Disney+Hotstar ने टीम इंडिया की जीत के बाद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक विस्तृत लेख भी लिखा। डिज्नी+हॉटस्टार ने कहा कि कहते हैं कि सब वक्त बीतने पर ठीक हो जाता है, और ऐसा हुआ भी है। 19 नवंबर 2023 को, करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का दिल टूट गया था। लेकिन आज 29 जून 2024 को लोग फिर से विश्वास के साथ जश्न मना रहे हैं.।



