कोसी कइले सैंया, बाढ़लें पनिया, डूब गइलें नइहर के गइयां’…. उत्तर बिहार में रहने वाले लोगों के बीच इस तरह के कई लोकगीत दशकों से गाए जाते रहे हैं. बाढ़ की विभीषका झेलते उत्तर बिहार को आज भी इससे छुटकारा नहीं मिला है. इस बार बाढ़ रोकने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंकने की बात कही थी, लेकिन 43 प्रतिशत कम बारिश होने के बावजूद बिहार बाढ़ में डूबने जा रहा है. बिहार के 5 जिले की 3 नदियां इस वक्त लाल निशान से ऊपर बह रही है.
दरअसल, नेपाल के तराई और पहाड़ी इलाकों से निकलने वाली कोसी, गंडक, बागमती, कमला बलान, अधवारा समूह और महानंदा जैसी नदियां उत्तर बिहार के जिलों में भयंकर तबाही मचाती हैं. जब भी नेपाल में बारिश होती है, तो वहां की सरकार कई हजार क्यूसेक पानी भारत के हिस्से वाली नदियों की तरफ छोड़ देती है. इससे नेपाल के सीमा से सटे कई जिले भयंकर बाढ़ की चपेट में आ जाते हैं. इस साल भी नेपाल की तरफ से यही किया गया है.
बिहार के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गोपालगंज, सारण, सिवान, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, पटना और भोजपुर जैसे जिले हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं. वहीं,बक्सर, नालंदा और जहानाबाद में भी बाढ़ का प्रभाव रहता है.
हर साल बिहार की कितना क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित रहता है?
बिहार सरकार जल संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक उत्तर बिहार की तकरीबन 76 प्रतिशत आबादी बाढ़ से होने वाली तबाही के खतरे के बीच रहती है. 2011 की जनगणना के मुताबिक उत्तर प्रदेश के तकरीबन 22 जिलों में 5.5 करोड़ की आबादी रहती है. यानी कि 76 प्रतिशत के हिसाब से कुल 4.18 करोड़ आबादी हर साल बाढ़ से प्रभावित रहती है. वेबसाइट के मुताबिक राज्य के कुल 94,163 वर्ग किलोमीटर भौगोलिक क्षेत्र में से लगभग 68,800 वर्ग किलोमीटर (यानी 73.06 प्रतिशत) हिस्सा बाढ़ से प्रभावित है.
नेपाल से सटे बिहार के मैदानी इलाकों से कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला बलान, महानंदा और अधवारा जैसी कई नदियां गुजरती हैं. इनमें पानी का बहाव और गाद (सेडिमेंट) की मात्रा बहुत ज़्यादा होते है. गाद के चलते ही उत्तर बिहार के क्षेत्रों में काफी वक्त तक जलभराव की स्थिति रहती है. .बिहार में 1978, 1987, 1998, 2004 और 2007 के वर्षों के दौरान भयंकर बाढ़ का सामना किया है. इन वर्षों में बाढ़ से प्रभावित कुल क्षेत्रफल में भी वृद्धि हुई है. 2004 की बाढ़ में तो 23,490 वर्ग किलोमीटर का एक विशाल क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ और लगभग 800 लोगों की जान चली गई थी.
नेपाल में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी और गंडक समेत कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. उत्तर बिहार के कई जिलों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है और तटबंधों की निगरानी की जा रही है. बिहार सरकार जल संसाधन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक महानंदा, बागमति , गंडक , कोसी, बुढ़ी गंडक, कमला बालन जैसी नदियां वार्निंग और डेंजर के लेवल के आसपास बह रही हैं.
Bihar Flood
कहां खतरे के निशान से पार कौन सी नदी?
सुपौल में कोसी खतरे के निशान के पार बह रही है.
मुजफ्फरपुर में बागमती खतरे के निशान से बह रही है.
खगड़िया में कोसी खतरे के निशान के पार है.
पश्चिम चंपारण में गंडक खतरे के निशान के ऊपर है.
गोपालगंज में गंडक खतरे के निशान से ऊपर है.
कहां वार्निंग लेवल के ऊपर कौन सी नदी बह रही है ?
कटिहार में महानंदा वार्निंग लेवल के ऊपर बह रही है.
सीतामढ़ी में बागमती वार्निंग लेवल के ऊपर बह रही है.
पश्चिम चंपारण में गंडक वार्निंग लेवल के ऊपर बह रही है.
पूर्णिया में महानंदा वार्निंग लेवल के ऊपर बह रही है.
वैशाली में गंडक वार्निंग लेवल के ऊपर बह रही है.
पश्चिम चंपारण में बूढ़ी गंडक वार्निंग लेवल के ऊपर बह रही है.
मधुबनी में कमला बलान वार्निंग लेवल के ऊपर बह रही है.
6 सालों में बाढ़ से बचाव के लिए कितने रुपये खर्च किए गए?
रिसर्च ऑर्गनाइजेशन PRS इंडिया के मुताबिक 2020 में 1061 करोड़, 2021 में 1121 करोड़, 2022 में 898 करोड़, 2023 में 748 करोड़ रुपये बाढ़ से बचाव को लेकर राज्य सरकार ने खर्च कर दिए. 2024 में राज्य सरकार ने भी बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए ₹1,117 करोड़ के बजट को मंजूरी दी थी 400 करोड़ खर्च किए. वहीं, वर्ष 2025-26 के बिहार राज्य बजट में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए कुल 9,238 करोड़ का आवंटन किया गया था. इसमें से केवल 560 करोड़ के आसपास खर्च हुए थे. इस साल भी सरकार ने इस साल बाढ़ से बचाव के लिए 1117 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है. यानी कि सरकार ने साल 2020 से 2025 के दौरान 6 सालों में 4,788 करोड़ रुपये बाढ़ से बचाव के लिए खर्च किए हैं.
बिहार में कब-कब आई सबसे भीषण बाढ़?
1978: इसे बिहार बाढ़ राज्य के इतिहास की सबसे विनाशकारी बाढ़ों में से एक थी.
1987: इसे भी बिहार की बड़ी बाढ़ों में एक गिना जाता है.
2004: कोसी, गंडक और बागमती जैसी नदियों ने कई उत्तर बिहार में भयानक तबाही मचाई थी.
2008:नेपाल के कुशाहा में कोसी तटबंध टूटने से सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी तबाही मची.
2017: लगातार बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए.
बाढ़ से कब कितना हुआ राज्य को नुकसान?
बिहार जल संसाधन विभाग के मुताबिक, साल 1998 की बाढ़ में 381 लोगों की मौत हुई थी 9,284 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ. लगभग 36,696.68 लाख रुपये की फसल बर्बाद हुई. साल 1999 में भी बाढ़ की स्थिति से 24,203.88 लाख रुपये की फसल और 5,409.99 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ. साल 2000 में पूर्वी कोसी एफ्लक्स बांध टूटने से 12,351 गाँव प्रभावित हुए और 8,303.70 लाख रुपये की फसल बर्बाद हुई.
साल 2001 में, नेपाल में भारी बारिश के कारण उत्तरी बिहार बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ. पश्चिमी कोसी तटबंध, भुताही बलान का दायां तटबंध, बागमती का बायां तटबंध और बूढ़ी गंडक का बायां तटबंध आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए. 26,721.79 लाख रुपये की फसल और 18,353.78 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ. साल 2002 के दौरान भी 489 लोगों की मौत हुई 51,149.61 लाख रुपये की फसल और 40,892.19 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की सूचना मिली. हालांकि, साल 2003 में कम नुकसान रहा.
साल 2004 में बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, भुताही बलान और अधवारा नदियों के समूह में अभूतपूर्व बाढ़ के कारण कई जगहों पर तटबंध टूट गए और बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ. कोसी नदी में स्थिति काफी हद तक सामान्य रही. 2004 के बाढ़ के मौसम में कुल 53 जगहों पर तटबंध टूटे. 52205.64 लाख रुपये की फसल की क्षति, 103049.64 लाख रुपये की सार्वजनिक संपत्ति की क्षति और 885 लोगों की मौत की सूचना मिली.
2005 और 2006 के दौरान बाढ़ की स्थिति सामान्य रही, लेकिन 2007 में उत्तरी बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर थी. 2007 की बाढ़ के मौसम में तटबंधों के विभिन्न स्थानों पर 28 जगहों पर तटबंध टूटे. 16.63 लाख हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचा था। इसके अलावा, बाढ़ के कारण 1,000 करोड़ से अधिक की सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा.
अगस्त 2008 को नेपाल के कुशा गांव के पास पूर्वी कोसी एफ्लक् तटबंध टूटने से भयंकर बाढ़ आई थी. बिहार के सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया ज़िलों में लाखों लोग बेघर हुए थे. इस दौरान बिहार री 3,40,000 हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगी फसलें डूबकर नष्ट हो गई थी. इसके अलावा तकरीबन 15 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था. इसके बाद भी बिहार को हर साल बाढ़ से चलते भारी नुकसान होता है.
हालात ऐसे रहें तो बाढ़ में डूबा दिखेगा उत्तर बिहार
फिलहाल, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक नेपाल और पूर्वी भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में बिहार की नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है. यदि नेपाल के कैचमेंट क्षेत्रों में भारी वर्षा जारी रहती है, तो उत्तर बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है. कई इलाकों में नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है. अगर नदियों में पानी का स्तर बढ़ता रहा, तो पूरा उत्तर बिहार बाढ़ के पानी में डूबा हुआ दिखेगा.
Related Articles
-
नवरात्रि के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,834 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए
-
सीएम फेलो विकास एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन और मूल्यांकन को सुदृढ़ करेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
-
हेड कांस्टेबल और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली
-
सुपौल में NH-27 पर बन रहा बिहार का पहला मोटेल; पटना-पूर्णिया रूट पर यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
-
बिहार के बगहा में छापामारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी कर शराब तस्कर को छुड़ाया; 5 पुलिसकर्मी घायल
-
पप्पू यादव की पटना कोर्ट में पेशी, सरेंडर के बाद मिली जमानत; 2020 के प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
-
आधी रात भागलपुर की सड़कों पर उतरीं मेयर, बंद स्ट्रीट लाइट देख भड़कीं; 24 घंटे में सुधार का अल्टीमेटम
-
आईएएस छोड़ने के कुछ दिनों बाद दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की
-
आलू की करी परोसने के बाद युवक ने पत्नी को पत्थर से मारा, चाटा
-
लखनऊ कैफे मालिक की मौत: नेपाल बॉर्डर के पास मिली लिव-इन पार्टनर की एसयूवी, तलाश तेज
-
राजनाथ सिंह ने अनुसंधान, नवाचार के लिए आईआईटी कानपुर के 1 अरब डॉलर के अभियान की शुरुआत की
-
यूपी में पंचायत चुनाव कराने के लिए हाईकोर्ट ने आयोग को दिया निर्देश
-
गुरुग्राम में मुठभेड़ में वांछित गौ तस्कर और एटीएम चोर ढेर
-
गुरुग्राम नगर निगम अगले साल जनवरी तक 94 नलकूपों को बंद कर देगा
-
हरियाणा में छह साल में बाल शोषण की तीन गुना से अधिक शिकायतें : आरटीआई
-
हरियाणा में 5 दिन में दूसरी बार भारी बारिश से धान प्रभावित
-
हरियाणा में 657 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने पूर्व आईएएस अधिकारी को जमानत देने से इनकार कर दिया है।
-
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन: अवमानना मामले में केंद्रीय गृह सचिव ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी
-
एसीपी पर महिला पत्रकार द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, ‘जाति को बदनाम करने’ के लिए जवाबी एफआईआर दर्ज कराई
-
कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को रोकने की याचिका पर सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट
-
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, समय पर और कानूनी उपायों से राजधानी में बड़ी सार्वजनिक व्यवस्था की स्थिति टल गई
-
अंकिता भंडारी हत्याकांड: इंडिया गेट के पास हिरासत में लिए गए माता-पिता को रिहा किया गया
-
अमरिंदर वारिंग एक ‘फाइटर’ हैं, पंजाब चुनाव में ‘बहुत अहम भूमिका’ निभाएंगे: सचिन पायलट
-
15 किलो हेरोइन के साथ नशीली दवाओं के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पंजाब का पुलिसकर्मी गिरफ्तार
-
सुप्रीम कोर्ट ने विदेश मंत्रालय से कहा कि रूस में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे के लिए आमंत्रित करने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया जाए
-
नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर मानसा में उबाल आरोपी पकड़ा गया
-
झोटा किलर के मेडिकल स्टोर पर 4 साल में 10 बार छापेमारी तीन बार लाइसेंस निलंबित, फिर भी फला अवैध कारोबार
-
झोटा हत्याकांड: बठिंडा के डीआईजी ने ‘व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता वाली टिप्पणी’ पर एक्शन कमेटी से मांगी माफी
-
सिख्स फॉर जस्टिस ने 18 अक्टूबर को एडमोंटन जनमत संग्रह की घोषणा की, भारत-कनाडा संबंधों को फिर से स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं
-
पंजाब में ड्रग्स की धमकी के खिलाफ आवाज उठाई कन्हिया मित्तल
-
विपक्षी नेताओं ने पंजाब बंद का समर्थन किया, नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा को न्याय की मांग की
-
छत्तीसगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, सभी 41 लोग सुरक्षित
-
हेड कांस्टेबल और सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान 29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति मिली
-
नदी की सफाई के 8 महीने बाद भी बिट्टू तबाही की चुनौती जारी है
-
‘भाई मेरा IPS…जीजा SP’, अवंतिका एक्सप्रेस में बेटिकट दंपती का हंगामा, TTE को धमकी देकर दिखाई रसूख की धौंस
-
‘लड़कियां देवी और काली बनें, न कि बुर्का वाली’; दमोह में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ दिया संदेश
-
सड़क से संसद नहीं चल सकती, न कानून बन सकता है, जमुई सांसद अरुण भारती ने विपक्ष को दिया साफ संदेश
-
दरभंगा के मनीगाछी में सड़क हादसे में घायल पेंटर की डीएमसीएच में मौत, ईरिक्शा चालक फरार
-
8 घंटे से अधिक ड्यूटी पर मिले ओवरटाइम का पैसा, बिहार पुलिस एसोसिएशन ने की सैलरी में 3 भत्ते जोड़ने की मांग
-
एक गांव, दो घर और 12 अर्थियां… वैशाली नाव हादसे में किसी ने बेटियां तो किसी ने बेटे खोए
-
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस की दंडात्मक कार्रवाई से पत्रकार को बचाने के अपने आदेश को ‘पूर्ण’ बनाया
-
नेपाल सीमा के पास यूपी में कोडीन आधारित कफ सिरप की 1,275 बोतलें जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
-
वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ईडी की शिकायत पर समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
गाजियाबाद में रोहतांग दर्रे के पास पहाड़ी से गिरने से 11वीं कक्षा के छात्र की मौत
-
धान खरीदी में देरी, धीमी गति से उठाई जाने को लेकर यमुनानगर के किसानों ने 5 स्थानों पर किया धरना
-
बेटी की घर वापसी पर टूटी फूटी एशियन गेम्स की निशानेबाज नीरू ढांडा की मां ने कहा, ‘तुम मेरा गौरव हो’
-
गुरुग्राम: सुप्रीम कोर्ट ने डीएलएफ कॉलोनियों में प्रवर्तन अभियान पर लगाई रोक
-
पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 2026-27 सत्र से 70 सीटों के साथ 14 पीजी पाठ्यक्रम शुरू करेगा
-
राहुल ने पीएम मोदी से कहा, ‘प्रदर्शन कर रहे छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं’
-
सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5 दिन की जेल भेजा गया
-
युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर की ओर किया मार्च, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर जोर दिया
-
एयर इंडिया के फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को हाईजैक अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया
-
राहुल गांधी के घर पर हमले के दावों को दिल्ली पुलिस ने खारिज किया
-
दिल्ली में सीईसी विरोधी प्रदर्शनों से पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक परिदृश्य हड़बड़ा गया
-
ड्रग्स से लेकर ‘नैतिकता’ से लेकर पुलिसिंग तक, बंदूक पंजाब का डिफ़ॉल्ट जवाब बन गया
-
वारिस पंजाब डे के नेता मनप्रीत सिंह अयाली को हिरासत में लिया गया, जो झोटा के परिवार से मिलने के लिए मानसा जा रहे थे
-
कोटकपुरा में सिख संगठनों ने मनाया ‘लोहंत दिवस’, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवान को ‘शर्म पत्र’ सौंपा
-
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट झोटा की हत्या को लेकर दूसरे दिन भी तनाव
-
महीनों के ठहराव के बाद, उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में केवल 3 महीने में 9,283 मामलों की गिरावट आई
-
पंजाब में इन्फ्लुएंसर मद संधू की हत्या का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार
-
पंजाब में नशा विरोधी कार्यकर्ता के पिता ने प्रदर्शनकारियों से कहा, ‘समिति के बिना पुलिस और सरकार से बात नहीं करूंगा’
-
पंजाब में 4 नए टोल प्लाजा: मचली कलां-भट्टमाजरा खंड पर एक तरफ से 55 रुपये का भुगतान करें, 80 रुपये वापस करें
-
पंजाब में ड्रग विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
-
मानसा कांड: गुस्साई भीड़ ने जोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान में तोड़ी तोड़फोड़, आग लगाई आग
-
मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से 2047 तक ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के निर्माण का संकल्प लिया
-
दिल दहला देने वाला वीडियो: बीमार बच्चे के इलाज का खर्च नहीं उठाने पर एमपी की मां को सरकारी अस्पताल के फर्श पर पोछा लगाने के लिए मजबूर किया गया
-
छत्तीसगढ़ के सुकमा में विस्फोटक फेंकने के दौरान विस्फोट में सीआरपीएफ के 4 जवान घायल
-
छत्तीसगढ़ की अदालत ने 2024 में पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और 1 को उम्रकैद की सजा सुनाई
-
मधेपुरा में ऑनर किलिंग: प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर शव नदी में बहाया, छोटी बहन ने खोला राज
-
पटना को बाईपास कर चलेंगी मालगाड़ियां, नेउरा-जटडुमरी नई रेललाइन को मिली मंजूरी, होंगे ये फायदे
-
’15 साल के बच्चे पानी पिलाने के लिए नहीं होते’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर गौतम गंभीर पर बरसे कोच
-
भागलपुर में चलती ट्रेन से मोबाइल चुरा रहा था युवक, यात्रियों ने पकड़कर खिड़की से लटकाया
-
लखनऊ के शिवा शर्मा केस नया खुलासा! एक तरफ ऋषभ राय के रंगदारी का ऑडियो, दूसरी तरफ श्रद्धा दुबे की तलाश… नेपाल बॉर्डर तक क्यों पहुंची पुलिस?
-
न्यूजीलैंड से उड़ान भरने के बाद यूपी के 22 वर्षीय युवक ने 30 वर्षीय सौतेले पिता की कथित तौर पर हत्या कर दी
-
यूपी के अमेठी में शादी के घर में फांसी पर लटकी नवविवाहिता का शव मां ने लगाया हत्या का आरोप
-
पंजाब, हरियाणा में 15 अक्टूबर तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
-
हरियाणा के अंबाला में नवरात्रि के तीसरे दिन देवी काली की मूर्ति को 300 किलो दूध से ‘नहला’ गया
-
गुरुग्राम में 35.43 लाख रुपये मूल्य के 242 चालान के साथ ट्रक जब्त
-
हरियाणा के मेडिकल रिइंबर्समेंट पर हाईकोर्ट ने खारिज किए दावे खारिज करते हुए कहा- 3,000 रुपये की पेंशन माता-पिता को अयोग्य नहीं ठहरा सकती
-
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले से जुड़े 94 करोड़ रुपये के मामले में सीबीआई की जांच के दायरे में 4 गिरफ्तार
-
नूंह में निर्माणाधीन रेल कॉरिडोर सुरंग में छह दिनों में दूसरी गुफा
-
जंतर-मंतर के पास सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में दीपके ने कहा, ‘प्रतिरोध को डी-नोटिफाई नहीं कर सकते’
-
सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के मार्च को लेकर 2 एफआईआर दर्ज जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं
-
दिल्ली में लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का स्थल जंतर-मंतर खामोश
-
दिल्ली के नाइट क्लब में बीयर गिराने पर बाउंसरों की पिटाई से ड्राइवर की मौत
-
निर्भया से लेकर सीजेपी तक पहलवानों का विरोध: जंतर-मंतर पर एक युग का अंत
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा है कि अगर जगतार सिंह हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली तो कानून व्यवस्था का आश्वासन
-
मोहाली सशस्त्र बल तैयारी संस्थानों ने एनडीए लिखित परीक्षा परिणाम में नया रिकॉर्ड बनाया
-
एसआईआर के अंतिम रोलआउट के बाद मोहाली में 1 लाख से अधिक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का खतरा
-
जालंधर शतरंज खिलाड़ी ने बधिरों के लिए एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
-
मोहाली के माई भागो संस्थान की 17 महिला कैडेटों ने एनडीए में प्रवेश किया, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
-
नितिन नबीन ने भाजपा की पंजाब चुनाव रणनीति की अध्यक्षता की। सीआर पाटिल शामिल, संदीप पाठक को अहम भूमिका सौंपी गई
-
आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त से कहा कि वह अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करे, केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज
-
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक दर्जा देने के लिए सिख संगठन ने मांगा
-
पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह के लिए राजा वारिंग की अवज्ञा ने एक नई चुनौती पेश की
-
बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी आवासीय जमीन, विकास मित्र भरवाएंगे फॉर्म; पोर्टल पर होंगे अपलोड
-
मुजफ्फरपुर के सादपुरा में आरओबी बनने का रास्ता साफ, जाम में फंसने की परेशानी से मिलेगी राहत
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा का एक्शन, दो बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
-
पटना हाई कोर्ट में अनोखा मामला: मुवक्किल से परेशान हुए वकील, तब जज ने VC से सीधे जेल से जुड़कर सुलझाया पेंच
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी की इस तारीख से शुरू, जारी हुई डेटशीट