राजधानी के इन क्षेत्रों में दो दिन तक पीने का पानी मुश्किल होगा, इसलिए अभी से व्यवस्था करें।

सार
शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों को साफ करेगा। इससे इनके आसपास के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।
विस्तार
शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली जल बोर्ड भूमिगत जलाशयों और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों को साफ करेगा। इससे इनके आसपास के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।
बोर्ड ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को सराय काले खां गांव, किलोकरी, सिद्धार्थ एक्सटेंशन और आसपास के क्षेत्र, एसएफएस पॉकेट-1 और 2 सेक्टर-3, 228 एसएफएस पॉकेट-1 सेक्टर-4, 452 डीयू पॉकेट-1 सेक्टर-12, सेक्टर ए-6 पॉकेट-11 नरेला, रोहिणी के सेक्टर 7, 8 और 17, सुल्तानपुर, पूठ खुर्द, माजरा डबास, चांद पुर, बादली गांव,
नया हरकेश नगर, ए-ब्लॉक, हरिजन बस्ती मीठापुर, मोलारबंद गांव, दिचाऊं गांव, गोपाल नगर और आसपास के क्षेत्र, केंद्रीय सचिवालय, राष्ट्रपति भवन, संसद, इंडिया गेट, अशोक रोड, निर्माण भवन, सुंदर नगर, लोधी रोड, विज्ञान भवन, कनॉट प्लेस, आरएमएल अस्पताल, जनपथ, आराम बाग, डीआईजेड सेक्टर और आसपास के क्षेत्र