मनोरंजन

चंदू चैंपियन के नवीनतम पोस्टर में कार्तिक आर्यन को बॉक्सर के रूप में दिखाया गया

चंदू चैंपियन का दूसरा पोस्टर हुआ रिलीज ,इसमे कार्तिक आर्यन का बॉक्सिंग अवतार देखने को मिल रहा है.

चंदू चैंपियन का पहला पोस्टर, जिसे साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान और ने मिलकर बनाया है। इस पोस्टर ने फैन्स और दर्शकों को उत्साहित कर दिया है क्योंकि वे फिल्म में कार्तिक आर्यन को एक पूरी तरह से नए रूप में देखेंगे। कार्तिक आर्यन को “लंगोट” में दिखाने वाला पोस्टर, प्रशंसकों और दर्शकों दोनों की कल्पना को नई उड़ान देते हुए. यह पोस्टर इस साल का सबसे चर्चित और विजुअल ट्रीट बन गया। पहले पोस्टर के बाद, मेकर्स ने चंदू चैंपियन से दूसरा पोस्टर शेयर किया है।

फैंस ने पहले शानदार पोस्टर से अधिक की उम्मीद की थी। कार्तिक आर्यन के बॉक्सर के किरदार के सामने आने से उत्साह मचना तय है, जिसमें उनकी बेहतरीन बॉडी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। कार्तिक आर्यन ने “चंदू चैंपियन” बनने के लिए बहुत मेहनत की है, जो उनके अद्भुत शरीर के परिवर्तन में दिखाई देता है। “जिंदगी की रिंग में आपको चैंपियन बनने के लिए आखिरी सांस तक लड़ते रहना होगा”, कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा। एक यूजर ने कमेंट में कहा, “पोस्टर पर पोस्टर वाह चैंपियन”।

चंदू चैंपियन के नवीनतम पोस्टर में कार्तिक आर्यन को बॉक्सर के रूप में दिखाया गया

कार्तिक आर्यन ने “चंदू चैंपियन” में अपने किरदार के लिए 40% बॉडी फैट से लेकर 7% तक का सफर तय किया। यह उनकी उत्साह और कड़ी मेहनत को दिखाता है। उन्होंने यह सब बिना किसी शॉर्टकट या आर्टिफिशियल प्रक्रिया के किया है। लोगों को अभी भी फिल्म रैप का वह वीडियो याद होगा, जिसमें कार्तिक के चौबीस महीने बाद रसमलाई का आनंद लेते हुए दिखाया गया था। उनके डेडीकेशन ने कमिटेड परफॉर्मेंस और शानदार कहानी कहने के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है.

Related Articles

Back to top button