भारत
Union Minister Nitin Gadkari ने “राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 40वें स्थापना दिवस” पर वीर जवानों के प्रयासों की प्रशंसा की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 40वें स्थापना दिवस पर वीर जवानों की सेवा और प्रतिबद्धता के प्रयासों की प्रशंसा की है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, श्री गडकरी ने लिखा:
“राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के 40वें स्थापना दिवस पर, हम अपने वीर जवानों के शौर्य, उनके समर्पण तथा उनकी अटूट भावना को सलाम करते हैं। उनके अथक प्रयास हमारे राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। हम भारत को सभी तरह के खतरों से बचाने में उनकी सेवा और उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करते हैं। जय हिंद!”
On the 40th Raising Day of National Security Guard, we salute the valor, dedication, and unwavering spirit of our brave soldiers. Their relentless efforts ensure the safety and security of our nation. We honor their service and commitment in defending India from all threats. Jai… pic.twitter.com/mVlVIJtRyN
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) October 16, 2024
source: https://pib.gov.in



