राज्यउत्तर प्रदेश

Yamuna Expressway: एक्‍सप्रेस-वे पर मथुरा में बस में आग लगी, पीछे से कार टकराई; 4 लोग  जिंदा जले  

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती हुई एक Volvo बस में आग लग गई। उस समय बस पीछे से आ रही एक कार से टकरा गई। कार और बस जलने लगी। कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

Yamuna Expressway पर हादसा: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक चलती बस में आग लग गई। उस समय बस पीछे से आ रही एक कार से टकरा गई। तुरंत देखते ही बस और कार जलने लगे। इस हादसे में कार सवार चार लोग जिंदा जल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आए चारों व्यक्ति कार में सवार थे। यह दुर्घटना मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में माइलस् टोन 117 के निकट हुई। बस आगरा से नोएडा जा रहा था। वह चलते-चलते अचानक जल गया। इसी बीच पीछे से आ रही एक कार भी टकरा गई और आग लग गई। प्रत् यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बस और कार पूरी तरह से जल गईं। बस में बैठे कुछ लोग सुरक्षित निकल गए हैं। हादसे को देखते ही राहगीरों ने रुककर आग के घेरे में फंसे लोगों की मदद की। उन्‍हीं में से किसी ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकलवाया। एक्सप्रेस वे कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। 

हादसे के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे जाम था। राहगीरों से सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा, लेकिन तब तक बस और कार की आग बहुत बढ़ चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग नियंत्रित की।हादसे में जिंदा जल गए लोगों की शिनाख्‍त अभी तक नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button