New Year Vastu Tips: नए वर्ष में सुख-शांति और समृद्धि के लिए क्या करना चाहिए? वास्तुकार से जानें

New Year Vastu Tips: हर व्यक्ति चाहता है कि नव वर्ष 2025 खुशियों से भरा हो। नव वर्ष में सुख, वास्तु एक्सपर्ट से जानें नव वर्ष में सुख-शांति व खुशहाली के लिए क्या करना चाहिए-
New Year Vastu Tips: नए वर्ष 2025 की शुरुआत में बस कुछ दिन बचे हैं। नए साल को लेकर सब उत्साहित हैं। हर व्यक्ति चाहता है कि उसके लिए नया साल आर्थिक सफलता और खुशी से भर जाए। नव वर्ष को मनाने के लिए कुछ वास्तु टिप्स हैं। इन उपायों को करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। जानें वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी से नव वर्ष 2025 में आर्थिक संपन्नता के लिए कौन-से वास्तु उपाय करने चाहिए
1. वास्तु एक्सपर्ट के अनुसार, नव वर्ष में सुख-शांति के लिए घर के ब्रह्म स्थान पर नित्य दूध में केसर मिलाकर छिड़कना चाहिए। इसके साथ ही मुख्य द्वार पर कौड़ियों की बंदनवार लगाना चाहिए।
2. घर के हर दरवाजे के ऊपर और हर दीवार पर (टॉयलेट) को छोड़कर गंगाजल एवं केसर मिलाकर स्वस्तिक बनाएं। यह माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आर्थिक सुख मिलता है।
3. एक कटोरी में पीली सरसों को ईशान कोण में रखें। नीले रंग के गमले में उत्तर दिशा में स्नेक प्लांट डालें। उत्तर में एक फाउंटेन लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और खुशहाली आती है।
4. अपने परिवार का एक मुस्कुराता हुआ चित्र या तस्वीर पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। मुख्य द्वार के ऊपर तीन मोर के पंख लगाएं।
5. अपने शयन कक्ष में सिरहाने पर 11 मोर पंख लगाएं। पूरे घर में प्रतिदिन कपूर जलाकर घुमाएं। उत्तर दिशा में गंगाजी के घाट का चित्र लगाएं। प्रतिदिन केसर का तिलक लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने की मान्यता है।