पहले आलू को धोकर छील लेना चाहिए। यदि आपके आलू में जरा भी मिट्टी है, तो चिप्स अच्छे नहीं बनेंगे।
अब चिप्स कटर से सीधे ठंडे पानी में आलू काटिए। पानी का तापमान मटके के पानी की तरह होना चाहिए, लेकिन बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए।
ज्यादा पतली चिप्स नहीं बनानी चाहिए क्योंकि ये क्रिस्पी नहीं बनेंगे।
अब आपको दो या तीन बार पानी में धो लेना चाहिए ताकि चिप्स का स्टार्च बाहर निकल जाए।
अब आप चिप्स को उबलते हुए पानी में डालकर दो मिनट के लिए उबाल लें।
ये तकनीक आपको बाज़ार जैसे चिप्स बनाने में मदद करेगी। पर ध्यान रहे कि ये 2 मिनट से ज्यादा न हो। ऐसा करने से सुखाते समय चिप्स लाल नहीं होंगे।
नमक अभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उबालने के बाद एक साफ किचन टॉवल में डाल दें ताकि अतिरिक्त मॉइश्चर बाहर निकल जाए।
अब आप इन्हें धुप में सुखाकर रख सकते हैं या पंखे में सुखाकर इन्हें तल सकते हैं।
अब चिप्स को गर्म तेल में डालें और फिर तल लें।
आप कोई भी मसाला, नमक या कुछ भी ऊपर से डालकर खा सकते हैं। आप चाहें तो बाजार के चिप्स की तरह मसाला या पाउडर डाल सकते हैं।