राज्यराजस्थान

Food Minister Sumit Godara: अधिक से अधिक पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ने हेतु गिव अप अभियान की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च की

Food Minister Sumit Godara: अपात्र लोगों को हटाकर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा देना हमारी प्राथमिकता

Food Minister Sumit Godara ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार वंचित वर्गों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि समाज के पिछड़े तबकों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए ताकि उनका सशक्तिकरण हो और वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
Food Minister Sumit Godara  ने कहा कि विभाग द्वारा गत वर्ष गिव अप अभियान शुरू करने का उद्देश्य वंचित वर्गों को उनका हक दिलाना है। अभियान के माध्यम से खाद्य सुरक्षा प्राप्त सक्षम/अपात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम हटाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इससे जो अनाज बचेगा उसे राज्य सरकार वंचित पात्र लाभार्थियों को देकर उन्हें खाद्य सुरक्षा दे सकेगी।

अब 31 मार्च तक चलेगा गिव अप अभियान—

श्री गोदारा ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत खाद्य सुरक्षा सूची में आने वाले सक्षम/अपात्र लाभार्थियों से स्वेच्छा से अपना नाम हटाने हेतु 28 फरवरी तक गिव अप अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को मिल रही सफलता को देखते हुए एवं अधिक से अधिक वंचित पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु इसकी अवधि अब 31 मार्च तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो अपात्र/सक्षम लोग एनएफएसए से किसी कारणवश अब तक अपना नाम हटवा नहीं पाए हैं, वे इस निर्णय का लाभ लेते हुए खाद्य सुरक्षा छोड़ें ताकि उनके स्थान पर पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा दी जा सके। श्री गोदारा ने कहा कि अगर सक्षम /अपात्र व्यक्ति खाद्य सुरक्षा सूची से अपना नाम स्वत: नहीं हटवाते है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 12 लाख से अधिक सक्षम/अपात्र लोगों ने छोड़ी खाद्य सुरक्षा—

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि गत वर्ष 1 नवंबर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गिव अप अभियान प्रारंभ किया गया था। तब से आदिनांक तक 12 लाख 7 हजार 32 व्यक्तियों द्वारा स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटवाया गया है।
श्री गोदारा ने कहा कि  गिव अप अभियान के संबंध में आमजन की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। लोग इस अभियान को सामाजिक न्याय और संसाधनों के उचित वितरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देख रहे है। इस अभियान के तहत सक्षम/अपात्र  लोग अपने नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाने के लिए स्वतः आगे आ रहे है। यह अभियान न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहा है बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव भी ला रहा है।

खाद्य सुरक्षा पोर्टल के पुनः शुरू होने से 7 लाख से अधिक नए लाभार्थियों को मिली खाद्य सुरक्षा—

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कर कमलों से खाद्य सुरक्षा पोर्टल को पुनः प्रारंभ किया गया था। तब से अब तक लगभग 7 लाख 55 हज़ार लोगों के नाम पोर्टल पर जोड़े जा चुके है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के पुन: प्रारंभ होने से लाखों वंचित लोगों को खाद्य सुरक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।

Related Articles

Back to top button