राज्यपंजाब

Brinder Kumar Goyal ने किया नहर का उद्घाटन व दूसरी नहर का शिलान्यास, किसानों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात

Brinder Kumar Goyal: किसानों को भरपूर सिंचाई जल मिलेगा

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ने जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों को 28 करोड़ रुपए की सौगात दी, जब जल संसाधन मंत्री Brinder Kumar Goyal  ने एक नई नहर जनता को समर्पित की तथा एक अन्य नहर का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर उनके साथ विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी भी मौजूद थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Brinder Kumar Goyal ने कहा कि सुहेले वाला राजबाहा मेन ब्रांच नहर की क्षमता पहले 11.55 क्यूसेक थी, जिसे बढ़ाकर अब 36.35 क्यूसेक कर दिया गया है। इसकी पहले लंबाई 3.33 किलोमीटर थी, जिसे बढ़ाकर 13.96 किलोमीटर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना 40 वर्षों से अटकी हुई थी और पिछली सरकारों ने किसानों की इस प्रमुख मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया। हालांकि, मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने इस नहर का निर्माण पूरा कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री Brinder Kumar Goyal  ने बताया कि इस नहर से 9 गांवों की 5500 एकड़ भूमि की सिंचाई हो सकेगी, जिससे चक सुहेले वाला, चक जानिसार, लड्डू वाला उत्तर, चक ढाब खुशहाल जोहियां, चक पंज कोही, चक कबर वाला, चक गुलाम रसूल वाला, चक बलोचां और बहमनी वाला गांवों के किसानों को पानी मिलेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि नहर के निर्माण के साथ-साथ पुल, साइफन, रेगुलेटर और नहर क्रॉसिंग के लिए भूमिगत पाइपलाइन की सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस नहर के निर्माण पर राज्य सरकार ने 23.06 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

इसी तरह कैबिनेट मंत्री Brinder Kumar Goyal ने गांव टाहलीवाला बोदला में चौधरी माइनर का शिलान्यास किया। 1969 से बंद पड़ी इस माइनर नहर की कुल लंबाई 5 किलोमीटर होगी और इसकी क्षमता 18.26 क्यूसेक होगी। इस नहर के निर्माण पर सरकार 5.18 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जिससे घाटियांवाली जट्टां, घाटियांवाली बोदलान, चाहला, टाहलीवाला बोदलान, सिंहपुरा और इस्लाम वाला जैसे गांवों को फायदा होगा और 2,743 एकड़ जमीन को नहरी पानी मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री Brinder Kumar Goyal ने दुख जताते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने सिंचाई के पानी के नाम पर केवल राजनीति की, परंतु खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार टेल तक पूरा पानी पहुंचाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब नहरी पानी खेतों तक पहुंचेगा तो इससे भूजल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री Brinder Kumar Goyal ने यह भी बताया कि अरनीवाला क्षेत्र में जलभराव को समाप्त करने के लिए 27 करोड़ रुपये से अधिक की लागत का प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसके तहत दो वर्षों में 29 गांवों से जलभराव को समाप्त किया जाएगा।

विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि मान सरकार लोगों के हित में लगातार प्रयास कर रही है और दशकों से लंबित परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है।

फिरोजपुर फीडर नहर का निर्माण 687 करोड़ रुपये से किया जाएगा

जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने घोषणा की कि पंजाब सरकार ने 687 करोड़ रुपये के निवेश से फिरोजपुर फीडर नहर के जीर्णोद्धार के लिए एक परियोजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने हरिके पत्तन से लेकर फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर और फरीदकोट जिलों के किसानों को भरपूर पानी देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने कृषि के लिए उपलब्ध पानी का केवल 68% ही इस्तेमाल किया, जबकि मान सरकार ने इसे बढ़ाकर 84% कर दिया है।

बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सावना, अबोहर के पूर्व विधायक अरुण नारंग, जिला अध्यक्ष सुनील सचदेवा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन देवराज शर्मा और शेरबाज सिंह संधू, मनजिंदर सिंह साजन खेड़ा ने भी सभा को संबोधित किया।

उपस्थित अन्य लोगों में प्रमुख रूप से डिप्टी कमिश्नर अमरप्रीत कौर संधू, एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़, एसडीएम कंवर जीत सिंह मान, अधीक्षक अभियंता श्री संदीप गोयल, कार्यकारी अभियंता बलविंदर कंबोज, मंडल भूमि संरक्षण अधिकारी गुरिंदर सिंह, स्थानीय नेता पूजा लूथरा अमरीक सिंह सरपंच मौलवी वाला, गुरुमीत सिंह संधू, रविंदर सिंह, बूटा सिंह, मनप्रीत सिंह, सोनू सरपंच लखोवाली, हरीश सेतिया और प्रदीप शामिल थे।

Related Articles

Back to top button