स्वास्थ्य

Health News: फ्रिज में रखे आटे को भूलकर भी नहीं खाना, वरना आप इन घातक बीमारियों का शिकार हो सकते हैं

 Health News: ज्यादातर लोग फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं, जो बहुत नुकसानदायक हो सकता है। पर विचार करने वाली बात यह है कि इससे क्या नुकसान होगा। चलिए जानते है।

 Health News: आजकल लोगों के पास पर्याप्त समय नहीं है। यही कारण है कि लोग अक्सर एक रात में आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं और अगले दिन रोटी बनाते हैं। दरअसल, इस आटे की रोटी खाने से आप कई बीमार हो सकते हैं। जी हां, इसके अलावा कुछ लोग तो कई दिनों तक फ्रिज में रखे हुए आटे का इस्तेमाल करते हैं जो कि सबसे ज्यादा नुकासनदेह हो सकता है। पर सोचने वाली बात ये है कि इसका नुकसान है क्या।

फ्रिज में रखा आटा खाने से होने वाले नुकसान

फंगल रोग का कारण हो सकता है: फ्रिज में रखा आटा फर्मेंटेड हो सकता है, यानी खमीर बन सकता है, जो फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है। इससे आपके शरीर में एलर्जी हो सकती है, जो लंबे समय तक किसी समस्या का कारण बन सकती है। जैसे मतली और बार-बार होने वाली उल्टी आदि।

यह पाचन को बिगाड़ सकता है: आपके पाचन तंत्र को फ्रिज में रखा आटा खराब कर सकता है। ये पेट के मेटाबोलिक रेट के साथ खाद्य इंफेक्शन का कारण बन सकता है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है। इसके अलावा ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाने का काम कर सकता है जो कि दस्त और पेट में इंफेक्शन पैदा कर सकता है।

आंत में संक्रमण हो सकता है: फ्रिज में रखा आटा आंतों को खराब कर सकता है। इससे आपके आंतों में बैक्टीरिया और माइक्रोबायोटा नष्ट हो सकते हैं। यह आपको लंबे समय तक परेशान करने वाली समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि इस आदत को छोड़ दें। जितनी रोटियां बनानी हों उतने ही आटे का इस्तेमाल करें ताकि आप आंतों के इंफेक्शन से बचे रहें।

Related Articles

Back to top button