आइसक्रीम-कुल्फी ग्रीष्मकाल में आइसक्रीम और कुल्फी का स्वाद ही कुछ और है। हालांकि डायबिटीज के मरीज मीठा खाने से पहले कई बार सोचते हैं।
शुगर फ्री कुल्फी डायबिटीज के मरीज बाहर की आइसक्रीम-कुल्फी खाने से बचते हैं। इसलिए आप शुगर-फ्री कुल्फी बना सकते हैं।
शुगर फ्री कुल्फी शुगर फ्री बनाना बहुत सरल है। इसे बनाने में आधा घंटा का समय लगेगा। चलिए एक आसान रेसिपी बताते हैं।
काजू-बादाम पहले बादाम और काजू को मिक्सी में पीस लें। इसे आप अपने हिसाब से दरदरा या महीन पीसें। इलायची के दाने भी फोड़ लें।
गुड़ फोड़ लें गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और फिर उसे थोड़ा महीन कर लें। ताकि वे दूध में मिल जाएं।
मिक्सचर गैस पर चढ़े दूध में काजू-बादाम का पेस्ट, गुड़, इलायची के पीसे दाने और केसर के धागे डालकर चलाएं।
सेट करें अब दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद कुल्फी ट्रे में इसे जमने के लिए रातभर फ्रिजर में रखें।
मजे से खाएं बस आपकी कुल्फी बनकर तैयार हो जाएगी। फिर इसे आप मजे से खाएं। डायबिटीज के मरीज या कोई भी ये कुल्फी खाएं, नुकसान नहीं करेगी।