कच्चा पपीता खाने के जबरदस्त लाभ

पपीता एक ऐसा फल है, जो कच्चा और पका दोनों ही तरीके से खाया जाता है। पका पपीता तो आपको भी खूब पसंद लेकिन क्या कभी कच्चा पपीता खाया है।

पके पपीते से ज्यादा फायदेमंद होता है कच्चा पपीता। इसमें विटामिन-ए, बी, सी, ई, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, पपेन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

कच्चा पपीता खाने की सलाह खुद डॉक्टर्स भी देते हैं। चलिए आज आपको इसके जबरदस्त फायदों के बारे में बताते हैं।

कच्चा पपीता खाने से शरीर में हो रही सूजन कम होती है। इससे शरीर में सूजन और दर्द की समस्या में राहत मिलती है।

अगर आपके शरीर में प्लेटलेट्स कम हैं, तो कच्चा पपीता खाएं। कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

कच्चा पपीता खाने से वजन भी कम रहता है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को भरा रखता है।

कच्चे पपीते में कैल्शियम खूब पाया जाता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होंगी और जोड़ों का दर्द नहीं होगा।

इसमें विटामिन सी और ई पाया जाता है, जो त्वचा और बालों के लिए अच्छा माना जाता है। 

कच्चे पपीते में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये डायबिटीज में फायदेमंद है।