खेल

IPL 2025: 16 साल के बाद KKR के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया

15 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 112 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। इसके साथ ही उन्हें 16 साल बाद ऐसा दिन देखना पड़ा।

 IPL 2025: 15 अप्रैल 2025 यह वो दिन है जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कभी याद नहीं करना चाहेगी। इस दिन KKR का मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ, IPL के जारी सीजन में। कोलकाता को इस मैच में जीत के लिए सिर्फ 112 रनों का लक्ष्य था, लेकिन टीम इस लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई। कोलकाता की पूरी टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई और 18 रन से हारी। कोलकाता ने इससे एक अनचाहा रिकॉर्ड भी हासिल किया।

16 साल बाद कोलकाता को ऐसा दिन देखना पड़ा

इस मैच में KKR ने 95 रन बनाए, जो लक्ष्य का पीछा करने के दौरान आईपीएल में उनका तीसरा सबसे कम स्कोर है। कोलकाता की टीम 2009 के बाद पहली बार लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 से कम रन के अंदर ऑलआउट हुई। यानी की 16 साल की अवधि के बाद, KKR को आईपीएल में ऐसा बुरा दिन देखना पड़ा है। 2009 में KKR ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 15.2 ओवर में 95 रन बनाए थे।

ये स्कोर पंजाब के खिलाफ आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे कम स्कोर भी है। 2017 के बाद यह आईपीएल का सबसे कम स्कोर है। दिल्ली ने IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर बनाया है। 2017 में पंजाब के खिलाफ दिल्ली की टीम 17.1 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस ने दूसरा सबसे कम स्कोर बनाया है। 2011 में मुंबई की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पंजाब किंग्स ने भी तीसरा सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।

पंजाब ने रचा इतिहास

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करते ही पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर को डिफेंड करने का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम दर्ज था। चेन्नई की टीम ने 2009 में पंजाब के खिलाफ ही 116 का स्कोर सफलतापूर्वक डिफेंड किया था लेकिन अब उसका रिकॉर्ड टूट गया है।

Related Articles

Back to top button