मेकअप को अधिक समय तक टिकाने की ट्रिक

पसीने की वजह से गर्मियों में मेकअप अक्सर फीका हो जाता है। ऐसे में इन मेकअप ट्रिक्स को जरूर सीखें। जिससे गर्मी में फ्लॉलेस मेकअप आपके चेहरे पर घंटों टिकेगा।

स्वेट प्रूफ मेकअप अक्सर पसीने के कान्टेक्ट में आने से फीका हो जाता है। इसलिए प्रोडक्ट अप्लाई करने के ये स्टेप का पालन करें।

पहले सेटिंग स्प्रे का उपयोग करें। ऐसा करने से मेकअप आपके चेहरे पर लंबे समय तक रहेगा।

दूसरा स्टेप है सेटिंग पाउडर, चेहरे पर सेटिंग पाउडर को ब्रश की मदद से टी जोन, चिक बोंस और पूरे फेस पर लगाएं। इससे पसीना ब्लॉक होगा और मेकअप आसानी से टिकेगा।

अब चेहरे पर फाउंडेशन लगाना होगा। इसे लगाने के लिए पानी से स्पंज को गीला कर निचोड़ लें। फिर चेहरे पर लगाएं।

अगर आंखों के नीचे की स्किन ड्राई रहती है तो फाउंडेशन नहीं लगाना चाहिए। बल्कि अंडर आई क्रीम पहले लगाएं। इससे त्वचा मॉइश्चराइज होगी।

फिर कंसीलर की थोड़ी सी मात्रा लेकर अप्लाई करें।

फिर अपवार्ड डायरेक्शन में कंसीलर को ब्रश से मिलाएं। ऐसा करने से पूरे चेहरे पर लगा फाउंडेशन और कंसीलर मिक्स होकर इवन टोन देगा। और मेकअप लंबा टिकेगा।

जो अब ब्लश या कंट्यूरिंग लगाने जा रहे हैं पहले हाथों पर रखें, फिर ब्रश से चेहरे पर लगाएं। एक्सेस प्रोडक्ट ही चेहरे से आसानी से निकलते हैं।

मेकअप कंप्लीट होने के बाद एक बार फिर सेटिंग स्प्रे को स्पंज पर लें। और अप्लाई करें। इससे फ्लॉलेस निखार घंटों बना रहेगा और पसीना भी मेकअप के ग्लो को हटा नहीं पाएगा।