मनोरंजन

“कोई आतंकवाद के साए में…” तारक मेहता की “बबीता जी” ने पाकिस्तान पर पोस्ट कर निकाली भड़ास

मुनमुन दत्ता असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पिछले करीब 16 सालों से जुड़ी हैं। मुनमुन बबीता जी का किरदार इस शो में नजर आ रहा है। उनके इस किरदार को लोग बहुत पसंद करते हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष को लेकर सभी व्यस्त हैं। अब बॉलीवुड स्टार्स और टीवी सेलेब्स भी ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम मुनमुन दत्ता ने भी मौजूदा हालात पर रिएक्ट करते हुए भारतीय सैनिकों की सराहना की है और पाकिस्तान की जलील हरकत पर उन्हें लताड़ लगाई है।

आतंकवाद के साए में कोई भी नहीं रहना चाहता

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अपने भावनाओं को व्यक्त किया है। मुनमुन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कोई भी युद्ध नहीं चाहता।” सच है! लेकिन किसी को भी सालों तक आतंकवाद के साए में नहीं रहना चाहिए। मैं भारतीय सेना के हर बहादुर सैनिक की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करती हूं। जय हिंद।’ मुनमुन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

"कोई आतंकवाद के साए में..." तारक मेहता की "बबीता जी" ने पाकिस्तान पर पोस्ट कर निकाली भड़ास

कई सालों से हैं शो का हिस्सा

बता दें कि मुनमुन दत्ता असित मोदी के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पिछले करीब 16 सालों से जुड़ी हैं। इस शो में मुनमुन बबीता जी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। फैंस उनके इस किरदार को काफी पसंद करते हैं। शो में बबीता जी और जेठालाल यानी दिलीप जोशी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक को काफी पसंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button