Anupama Spoiler: माही अनुपमा को बुरा फंसा देगी, एक तीर से दो अचूक निशाने लगाएगी

Anupama Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय की शो में माही और आर्यन की शादी भी दोनों परिवारों में विवाद पैदा करेगी। माही बहुत चालाकी से अनुपमा को इसमें फंसा देगी।
Anupama Upcoming Twist: अनुपमा शो का एक नवीनतम प्रमोशन वीडियो जारी किया गया है। सोमवार के एपिसोड में पराग और अनुपमा कोठारी के बीच भयंकर संघर्ष होगा, लेकिन कोठारी परिवार इतनी बहस के बावजूद अपनी बेटी की बात नहीं सुनेगा। सच जानने के बाद भी वसुंधरा कोठारी और पराग भी दामाद का पक्ष लेंगे और उससे हाथ जोड़कर माफी मांगेंगे। गौतम गांधी इसके बाद अकेले कमरे में जश्न मनाएगा। लेकिन प्रार्थना और गौतम के ट्विस्ट के अलावा शो में माही और आर्यन का चैप्टर भी लगातार चल रहा है। लेकिन महासप्ताह में कुछ ऐसा होगा जो अनुपमा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
माही समझ जाएगी कि खेल बिगड़ गया है
अनुपमा जब कोठारी मेंशन में प्रार्थना को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही होगी, तब इधर माही और पाखी की धड़कनें बढ़ी हुई होंगी। पाखी अपनी बेटी ईशानी को किसी तरह उस घर में घुसाने का सपना देख रही होगी जो अनुपमा की वजह से ध्वस्त हो सकता है, जबकि माही डर रही होगी कि कहीं अनुपमा की इस हरकत से उसका प्लान चौपट न हो जाए। लेकिन जब अनुपमा वापस आ जाएगी, तो माही जान जाएगी कि अनुपमा ने खेल बिगाड़ दिया है और अब सीधे कोठारी मेंशन में नहीं जा सकती।
माही ने अनुपमा को फोन किया
माही, जो पहले से ही परी को इस मामले में चुनौती दे चुकी है, एक नया तरीका खोजेगी। वह आर्यन को फोन करके बातचीत करेगी और शादी के लिए सहमत हो जाएगी। नवीनतम प्रमोशन वीडियो में, माही अनुपमा को फोन करेगी और बताएगी कि मैंने आपको एक पता भेजा है और आप इस पते पर अभी आ जाइए। जब अनुपमा कारण पूछेगी, माही कुछ भी बताने की बजाए बार-बार यह कहती रहेगी कि आप सिर्फ इस जगह पर पहुंच जाइए। लेकिन अनुपमा दिए गए स्थान पर पहुंचने पर उसके होश फाख्ता हो जाएगा। उसकी पोती माही और आर्यन दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में वहीं खड़े होंगे।
माही एक तीर से दो निशाने लगाएगी।
आर्यन और माही उसे बताएंगे कि वे शादी करने वाले हैं। बिना बड़ों की इजाजत के शादी करने पर अनुपमा परेशान हो जाएगी। तब माही चालाकी से कहेगी कि आर्यन के घर कोई नहीं आएगा, लेकिन मैं आपका आशीर्वाद के बिना शादी नहीं करना चाहती। इस तरह माही अनुपमा को दोनों ओर से फंसा देगी। एक तो कहने को यह हो जाएगा कि उसने अनुपमा की जानकारी में शादी की है, दूसरा कोठारी परिवार में भी अगर कुछ कहना होगा तो वह अनुपमा का ही नाम लेगी जिससे अगर रिश्ते खराब होंगे भी तो अनुपमा के होंगे।



