टेक्नॉलॉजी

10 साल बाद Google ने पहली बार अपना लोगो बदल दिया; इन यूजर्स को ही नजर आ है, जानें क्यों हुआ बदलाव

लगभग एक दशक में पहली बार Google ने अपने लोगो में कोई बड़ा बदलाव किया है, Google ने चुपचाप अपने “G” लोगो को एक नए ग्रेडिएंट डिजाइन के साथ अपडेट किया है। जानें क्यों किया गया है यह बदलाव:

Google ने अपने आइकॉनिक ‘G’ लोगो को करीब 10 साल बाद एक बार फिर से अपडेट कर दिया है। 2015 में Google ने अपने पुराने लोगो को नवीनतम टाइपफेस, “Product Sans” में बदल दिया। अब कंपनी ने 2025 में एक नया वीडियो ट्विस्ट जोड़ा है। बता दें कि “G” आइकन पहले चार रंगों से बना था: लाल, पीला, हरा और नीला। लेकिन अब चार रंगों में स्मूद ग्रेडिएंट ट्रांजिशन के साथ यह नया लोगो आया है। इसमें रेड से येलो, येलो से ग्रीन और ग्रीन से ब्लू तक रंग आपस में मिलते हुए दिखाई देते हैं, जिससे आइकन पहले से ज्यादा वाइब्रेंट और मॉडर्न लगता है।

किन यूजर्स को नया लोगो दिख रहा हैं?

iOS पर Google Search ऐप के लेटेस्ट अपडेट में यह नया ‘G’ आइकन पहले ही लाइव हो चुका है।

Android पर इस आइकन को Google App के बीटा वर्जन 16.18 में देखा जा सकता है।

Pixel डिवाइसेज पर नया लोगो Pixel फोन पर भी स्पॉट किया गया है।

बाकी Google प्रोडक्ट्स में बदलाव?

फिलहाल, Google ने अपना मूल वर्डमार्क, “Google”, नहीं बदला है। Chrome और Maps के अलावा अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 10 साल बाद Google ने पहली बार अपना लोगो बदल दिया; इन यूजर्स को ही नजर आ है, जानें क्यों हुआ बदलाव

इस वजह से हुआ है लोगो में बदलाव?

Google Gemini के लॉन्च और AI पर बढ़ते फोकस को देखते हुए, नया ‘G’ लोगो उसी दिशा में एक और कदम है। Gemini का लोगो भी पहले से ही ब्लू-टू-पर्पल ग्रेडिएंट में आता है। इससे साफ है कि Google अब अपने ब्रांड को सिर्फ टेक्नोलॉजिकल नहीं, बल्कि विज़ुअली भी स्मार्ट और भविष्य के लिए तैयार बना रहा है। अगले कुछ हफ्तों में गूगल के नए ‘G’ लोगो के अन्य डिवाइस और प्लेटफॉर्म्स पर भी रोलआउट होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button