मनोरंजन

Anupama Spoiler: अनुपमा सुनसान सड़कों पर भटकेगी, अकेली पाकर लाभ उठाएंगे लफंगे

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल का पहला एपिसोड बहुत मुश्किल होगा। क्योंकि दोनों परिवार अनुपमा को छोड़ देंगे, तो वह फिर अकेली हो जाएगी और रास्तों पर भटक जाएगी।

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा की जिंदगी और भी कठिन होगी। निर्माताओं ने अनुपमा को फिर से उसकी अबला-नारी स्थिति में लाकर छोड़ दिया है, जहां से वह फिर से उत्कृष्ट रूप से वापसी करेगी। लेकिन अनुपमा को हमेशा की तरह फिर से उन्हीं लोगों ने अकेला छोड़ दिया है, जिनका वह हर समय साथ देती रही है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है, जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा को दोनों परिवारों से तिरस्कार सहना होगा।

तोषू से लीला तक सब गुस्सा निकालेंगे

हाल ही में रिलीज़ हुए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि ख्याति, जिसका अनुपमा ने हर मुश्किल में साथ दिया है, कोठारी परिवार से कहेगी कि आज से उस औरत का नाम इस घर में नहीं होगा। गुस्से में भी नहीं। प्रेम और राही के अलावा बाकी लोग ख्याति को देखते रह जाएंगे। कोठारी परिवार और कृष्णकुंज में भी यही होगा। बापूजी, तोषू और लीला भी अनुपमा को खरी खोटी सुनाएंगे। लीला कहेगी कि इस औरत ने सब बर्बाद कर दिया। तोषू भी गुस्सा निकालेगा।

अनुपमा घर छोड़कर चली जाएगी

वह अपनी मां को बताएगा कि हम खुश थे जब आप हमारे साथ नहीं थे। अनुपमा एक-एक करके फर्श पर बैठी गिड़गिड़ाती रह जाएगी, लेकिन हर कोई उसका साथ छोड़ देगा। लीला उसके पास बैठे सभी को वहां से बाहर निकलने को कहेगी। बापूजी भी अनुपमा का साथ नहीं देंगे और कहेंगे कि मैंने तुम्हारा हमेशा साथ दिया, लेकिन अब तुम गलत हो। अनुपमा फर्श पर बैठी बिलखती रहेगी, लेकिन जब देखेगी कि उसके साथ कोई नहीं है,तो उस चौखट को छोड़कर चली जाने का फैसला करेगी।

लफंगे अनुपमा का लाभ उठाएंगे

वह आर्यन का नाम लेती हुई सुनसान रास्तों पर रात में अकेली चली जा रही होगी। उसकी ऐसी हालत देखकर कुछ गुंडे उसका फायदा उठाने का सोचेंगे और उससे कहेंगे कि आर्यन को कहां खोजने जा रही हो। अनुपमा कहेगी कि उसकी वजह से आर्यन की जान चली गई तो ये लफंगे कहेंगे कि आर्यन तो जिंदा है। अनुपमा फौरन उसे उससे मिलवाने को कहेगी, तब ये गुंडे कहेंगे कि हम तुम्हें आर्यन के पास ले चलेंगे, लेकिन पहले नाचकर दिखाओ। अनुपमा सड़क पर बेसुध हालत में इन लड़कों के लिए डांस करेगी।

Related Articles

Back to top button