राज्य

विकसित कृषि अभियान में सोमवार को जोधपुर जिले में 1406 कृषकों को किया जागरूक

विकसित कृषि अभियान के तहत जोधपुर जिले के धवा, पीपाड़ सिटी एवं तिंवरी ब्लॉक के 9 गाँवों में सोमवार को कृषक सभाओं एवं तकनीकी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

विकसित कृषि अभियान: इन कार्यक्रमों में 1406 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को क्षेत्रीय खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीकों, नवीन किस्मों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण

कृषि विज्ञान केंद्र जोधपुर एवं काजरी के वैज्ञानिकों डॉ. एम. पाटीदार, डॉ. आर. एन. कुमावत एवं डॉ. कमलेश कुमार मीणा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत इन तीनों ब्लॉकों में पौधारोपण किया। इस अवसर पर किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि की आवश्यकता के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी अवगत करवाया गया।

वैज्ञानिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी

नवाचारों का संकलन और शोध की दिशा तय करने की पहल विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसल चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग, और समेकित कृषि प्रणाली की जानकारी देते हुए किसानों के नवाचारों से प्राप्त अनुभवों को संकलित किया। किसानों को वैज्ञानिक शोध, उन्नत बीजों एवं तकनीकों को खेतों तक पहुँचाने की रणनीतियाँ भी बताई गईं।
इस सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा किसानों को अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button