राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत राजभवन में किया पौधारोपण

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से आज राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यपाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस दौरान राजभवन परिसर में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत राज्यपाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पौधारोपण किया। राज्यपाल ने फलों के राजा आम की ’तोतापरी’ किस्म व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम की ’चौसा’ किस्म का पौधा रोपित किया। उन्होंने इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही मानसून आने वाला है। ऐसे समय में हर नागरिक को पर्यावरण की रक्षा हेतु एक पौधा अवश्य लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण करना हमारा सामूहिक दायित्व है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, राज्यपाल के एडीसी श्री मनप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के निजी सचिव श्री रविकांत, राजभवन के गृह नियंत्रक श्री जगन बैंस सहित राजभवन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button