राज्यदिल्ली

Ahmedbad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन दुर्घटना पर राघव चड्ढा ने कहा, स्तब्ध और दुखी हूँ।

Ahmedbad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक प्लेन, जिसमें 242 लोग सवार थे, क्रैश हो गया है। राघव चड्ढा ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और सभी की सुरक्षा की प्रार्थना की है।

Ahmedbad Plane Crash: एयर इंडिया का एक पैसेंजर प्लेन, जो लंदन जा रहा था, गुजरात के अहदमाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अचानक क्रैश हो गया। इस प्लेन में 242 सवार थे, दो पायलट और 10 क्रू मेंबर्स सहित। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसाभ सांसद राघव चड्ढा ने दुख व्यक्त किया है।

“अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से मैं बहुत स्तब्ध और दुखी हूँ”, राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया। विमान में बहुत से लोग सवार थे। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

सिविल अस्पताल के कैंपस में विमान क्रैश

बता दें, यह विमान लंदन जा रहा था, जब टेकऑफ के दौरान ही किसी तकनीकी दिक्क्त की वजह से संतुलन खो बैठा। पास के सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स हॉस्टल में प्लेन का क्रैश हुआ है। अस्पताल की इमारत को बहुत नुकसान हुआ है। इस हादसे में अस्पताल में उपस्थित 15 डॉक्टर भी घायल हुए हैं।

दुर्घटना के बाद एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन एआई-171 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद फायर डिपार्टमेंट की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आग पर नियंत्रण करने लगी। खबर लिखे जाने तक आग को 70% से 80% तक नियंत्रित किया गया था।

50 एंबुलेंस काम में जुटी

अहमदाबाद पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर प्लेन क्रैश में शामिल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। उसकी स्थिति जैसी है, उसे अस्पताल भेजा जा रहा है। मलबे से निकाल कर घायलों को अस्पताल तक ले जाने के लिए करीब 50 एंबुलेंस लगी हैं. इस विमान में भारतीयों के साथ ब्रिटिश सिटिजन भी सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button