खेल

IND vs ENG: देखें, ऋषभ पंत या केएल राहुल, इंग्लैंड में अब तक किसने राज किया है?

IND vs ENG: इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा। यह मैच 20 जून से शुरू होगा।

IND vs ENG: वर्तमान में टीम इंडिया का ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ अगले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर है। भारत इस सीरीज से WTC 2025-27 चक्र का आगाज करेगा। इसलिए भारतीय खिलाड़ियों पर इस टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम इंडिया को इन पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे। रोहित और विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय सेलेक्टर्स ने इस सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।

इन दो खिलाड़ियों पर इंग्लैंड सीरीज में सबकी निगाहें रहेंगी।

टीम इंडिया को इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीतने के लिए बॉलिंग, फील्डिंग और बैटिंग में अच्छा खेलना होगा। पिछले कुछ समय में भारत के गेंदबाज अच्छे प्रदर्शन करते हैं, लेकिन टीम बल्लेबाजी में पीछे रहती है। टीम इंडिया के नए कप्तान शुभमन गिल को आगामी टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी चुनौती मिलेगी। कप्तानी के साथ बल्लेबाजी भी करनी होगी। साथ ही, केएल राहुल और ऋषभ पंत भी इस सीरीज से काफी उम्मीदें होंगी। दोनों ने इंग्लैंड में टेस्ट खेलने का अनुभव है, तो आइए जानते हैं कि इन दोनों बल्लेबाजों का इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन कैसा है।

ऋषभ पंत और केएल राहुल के आंकड़े इंग्लैंड में कैसे हैं?

दोनों खिलाड़ियों के इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में आंकड़े लगभग समान हैं। ऋषभ पंत ने अब तक इंग्लैंड में आठ टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 8 मैचों में 15 पारियों में 34.06 के औसत से 511 रन बनाए हैं। अब तक, पंत ने इंग्लैंड में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं, और उनका स्ट्राइक रेट 70.19 है।

कुल मिलाकर, केएल राहुल ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 9 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 9 मैचों में 18 पारियों में 34.11 के औसत से 614 रन बनाए हैं। इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत के इस भरोसेमंद बल्लेबाज ने दो शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। वहाँ उनका स्ट्राइक रेट 51.81 था। अब तक, इन दोनों बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दोनों का औसत इंग्लैंड में लगभग बराबर का है। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि इस सीरीज में राहुल और पंत ज्यादा से ज्यादा रन बनाएं।

Related Articles

Back to top button