मनोरंजन

Raid 2 OTT Release Date OUT: अजय देवगन की रेड 2 की OTT प्रीमियर डेट आई सामने; जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Raid 2 OTT Release Date OUT:  अजय देवगन की फिल्म रेड 2 की OTT प्रीमियर डट के बारे में जानकारी मिली है। IRS ऑफिसर अमय पटनायक की कहानी इस दिन से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी, जानिए डिटेल्स।

Raid 2 OTT Release Date OUT: अजय देवगन की फिल्म Raid 2 को थिएटर में उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की कहानी और कलाकारों की प्रतिभा ने दर्शकों को प्रभावित किया। फिल्म की रिलीज के लगभग दो महीने बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इस फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले रितेश देशमुख और वाणी कपूर की एंट्री हुई है। OTT ऑडियंस फिल्म की प्रतीक्षा कर रही थी। जानिए किस प्लेटफार्म पर अजय देवगन की फिल्म दिखाई देगी।

Raid 2 OTT प्रीमियर

नेटफ्लिक्स पर अजय देवगन की Raid 2 27 जून 2025 से दिखाई देगी। फिल्म में अजय देवगन आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक का किरदार निभाएंगे। अमय पटनायक पर रिश्वत मांगने के आरोपों से शुरू होती है फिल्म की कहानी। इस किरदार का ट्रांसफर होता है जहां वह फिल्म के विलन दादा भाई यानी रितेश देशमुख से मिलता है, और यहीं से Raid 2 की शुरुआत होती है। एक ऐसी कहानी जो दर्शकों को जोड़ती है। 120 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस फिल्म ने दुनिया भर में 238.33 करोड़ रुपये की कमाई की। ये एक हिट फिल्म है।

Raid 2 की कास्ट

फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने निर्देशित किया है और इसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा सौरभ शुक्ला, रजत कपूर, वाणी कपूर, अमित सियाल, सुप्रिया पाठक, यशपाल शर्मा, श्रुति पांडे और बृजेंद्र काला भी हैं। फ़िल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने बनाया है। फिल्म को ओटीटी पर देखने का अब इंतजार है।

Related Articles

Back to top button