भारत

PM Narendra Modi ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से बात की, प्रधानमंत्री रामगुलाम की पूरे दिल से भागीदारी की सराहना की

 PM Narendra Modi ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री रामगुलाम की पूरे दिल से भागीदारी की सराहना की

PM Narendra Modi ने मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और अद्वितीय संबंधों पर बल देते हुए, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में वर्तमान सहयोग पर चर्चा की।

PM Narendra Modi ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री रामगुलाम की पूरे दिल से भागीदारी की सराहना की।

PM Narendra Modi ने विजन महासागर और भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।

PM Narendra Modi ने प्रधानमंत्री रामगुलाम को जल्द ही भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति प्रकट की।

Related Articles

Back to top button